अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर खत्म होने से पहले शांति की आखिरी कोशिश शुरू हो गई है. पाकिस्तान की मध्यस्थता में दोनों देशों का डेलिगेशन इस्लामाबाद में बैठक करेगा, जिसमें अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस शामिल होंगे. राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के साथ एक बड़ी और सफल डील होने की उम्मीद जताई है, हालांकि उन्होंने साफ कर दिया है कि वे मौजूदा सीजफायर को और आगे नहीं बढ़ाना चाहते हैं