Trump-Netanyahu Rift: कुछ महीने पहले तक डोनाल्ड ट्रंप और बेंजामिन नेतन्याहू ईरान के खिलाफ एक ही मोर्चे पर खड़े थे. दोनों का लक्ष्य था ईरान की ताकत को कमजोर करना और उसके परमाणु कार्यक्रम पर रोक लगाना. लेकिन युद्ध खत्म होते-होते हालात पूरी तरह बदल गए. ट्रंप ने ईरान के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए, जबकि नेतन्याहू इस डील से खुश नहीं हैं.