स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता थलपति विजय ने चेन्नई के फोर्ट सेंट जॉर्ज में तिरंगा फहराया. समारोह में उनके माता-पिता और खास दोस्त तृषा कृष्णन भी मौजूद रहीं. तृषा विजय के माता-पिता के साथ अग्रिम पंक्ति में बैठी नजर आईं. सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों और वीडियो में दोनों की दोस्ती ने लोगों का ध्यान खींचा, जबकि तृषा के पारंपरिक साड़ी लुक की भी खूब चर्चा हुई.