रांची में चल रहे छात्रों और नौकरी अभ्यर्थियों के प्रदर्शन में इस बार "नो जॉब, नो शादी" लिखे पोस्टर सबसे ज्यादा चर्चा में हैं. इन पोस्टरों के जरिए युवा रोजगार और भर्ती प्रक्रिया में देरी को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं. जेपीएससी और जेएसएससी से जुड़े मुद्दों पर प्रदर्शन जारी है, जबकि सरकार ने छात्र प्रतिनिधियों से बातचीत के लिए समिति बनाई है.