राहुल गांधी और थलपति विजय की इंस्टाग्राम रील को लेकर नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि वायरल पोस्ट को इंस्टाग्राम ने ब्लॉक कर दिया था, जबकि सरकारी सूत्रों ने इसे तकनीकी गड़बड़ी बताया. चेन्नई में विजय के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान रिकॉर्ड हुई इस रील को कुछ ही घंटों में करोड़ों व्यूज मिले थे. बाद में पोस्ट को दोबारा बहाल कर दिया गया.