स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर ईरान और ओमान के बीच बातचीत अंतिम दौर में पहुंच गई है, लेकिन रास्ता पूरी तरह खोलने पर अभी सहमति नहीं बनी. ईरान अमेरिका से हमले रोकने, प्रतिबंध हटाने, जब्त संपत्ति लौटाने और नुकसान का मुआवजा देने जैसी मांगें कर रहा है. अमेरिका समझौते के बाद नाकाबंदी हटाने के संकेत दे चुका है. इस बीच जहाजों की सुरक्षा और समुद्री मार्ग को लेकर तनाव जारी है.