मध्य पूर्व में तनाव के बीच ईरान ने एक बार फिर अमेरिका और इजरायल को चेतावनी दी है. विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि अगर दोबारा हमला हुआ तो ईरान जवाब देने से पीछे नहीं हटेगा. उन्होंने यह भी कहा कि 40 दिनों के युद्ध के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही और उसके प्रबंधन की व्यवस्था पहले जैसी नहीं रहेगी. इस मुद्दे पर ओमान के साथ बातचीत जारी है.