अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव तथा होर्मुज स्ट्रेट से जुड़े घटनाक्रम के बीच भारत का रूसी कच्चे तेल का आयात जून में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया. रिपोर्ट के अनुसार, प्रमुख रिफाइनरियों को रूस से अधिक आपूर्ति मिली है. विशेषज्ञों का मानना है कि विभिन्न स्रोतों से ऊर्जा आयात की रणनीति मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों में भारत के लिए महत्वपूर्ण साबित हो रही है.