हरिद्वार में कांवड़ मेले का अंतिम चरण शुरू होते ही डाक कांवड़ियों की भीड़ बढ़ गई है. 11 अगस्त को शिवरात्रि पर जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में शिवभक्त गंगाजल लेने पहुंच रहे हैं. शंकराचार्य चौक समेत प्रमुख रास्तों पर बाइक सवार कांवड़ियों का सैलाब दिखाई दे रहा है. इससे यातायात दबाव बढ़ गया है. पुलिस ने पार्किंग, डायवर्जन और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाते हुए स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील की है.