कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने दुनियाभर में महंगाई को लेकर चिंता बढ़ा दी है. इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए बयान ने तेल बाजार में राहत की उम्मीद जगा दी है. ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता बेहद करीब है. माना जा रहा है कि अगर पश्चिम एशिया में तनाव कम होता है और होर्मुज स्ट्रेट सामान्य रूप से खुलता है, तो कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है.