कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने कहा है कि आंदोलन से जुड़े बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे. दशहरे पर जारी वीडियो संदेश में उन्होंने दोनों को अपना भाई बताया और कहा कि वह उनके निर्देशों का पालन करते थे. जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बाद दोनों नेता न्यायिक हिरासत में हैं. दिपके ने दिवाली तक प्रदर्शन नहीं करने और समर्थकों से परिवार के साथ समय बिताने की अपील की है.