कॉकरोच जनता पार्टी ने दिल्ली में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को अमानवीय बताते हुए चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं. प्रवक्ता आशुतोष रांका ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भाजपा को समर्थन देने का आरोप लगाया. वहीं, सौरव दास ने दावा किया कि हिरासत के दौरान उनके फोन जब्त किए गए, लेकिन जब्ती की रसीद नहीं दी गई. पार्टी ने फोन से छेड़छाड़, वकीलों से संपर्क रोकने और प्रदर्शनकारियों की छवि खराब करने के आरोप भी लगाए हैं.