धरती के ऑर्बिट में तैर रहे तबाही के सामान... 69 साल में फैले 13 करोड़ छोटे घातक टुकड़े

पृथ्वी की निचली कक्षा यानी लो अर्थ ऑर्बिट अब धीरे-धीरे सैटेलाइट मलबे के खतरनाक जाल में फंसती जा रही है. वैज्ञानिकों का कहना है कि यदि समय रहते इसपर नियंत्रण नहीं किया गया, तो भविष्य में सैटेलाइट्स टकराकर कचरा बढ़ाएंगे. धरती के लिए बड़ी मुसीबत होगी. सूरज की रोशनी भी प्रभावित होगी. यानी पृथ्वी पर तबाही आएगी...

Advertisement
धरती की कक्षा में 13 करोड़ छोटे घातक टुकड़े घूम रहे हैं, जो सैटेलाइट्स और स्पेसक्राफ्ट के लिए खतरा बन सकते हैं. (Photo: Getty) धरती की कक्षा में 13 करोड़ छोटे घातक टुकड़े घूम रहे हैं, जो सैटेलाइट्स और स्पेसक्राफ्ट के लिए खतरा बन सकते हैं. (Photo: Getty)

आजतक साइंस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 12 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:30 PM IST

1957 में अंतरिक्ष युग की शुरुआत के बाद से इंसान ने अब तक 19 हजार से अधिक सैटेलाइट्स में भेजे हैं. इनमें से लगभग 11 हजार सैटेलाइट एक्टिव हैं. ये संचार, मौसम पूर्वानुमान, नेविगेशन तथा साइंटिफिक रिसर्च जैसे कई जरूरी कार्यों में मदद कर रहे हैं. लेकिन इन एक्टिव उपग्रहों से कहीं अधिक संख्या में अब निष्क्रिय या बेकार सैटेलाइट्स पृथ्वी की कक्षा यानी ऑर्बिट में घूम रहे हैं.

Advertisement

अमेरिका का स्पेस सर्विलांस नेटवर्क लगातार पृथ्वी की कक्षा में करीब 40 हजार बड़े वस्तुओं पर नजर रख रहा है. हालांकि यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी का कहना है कि असली खतरा उन छोटे-छोटे टुकड़ों से है जिन्हें ट्रैक करना लगभग असंभव है. एजेंसी के अनुमान के मुताबिक 13 करोड़ से अधिक छोटे टुकड़े अंतरिक्ष में तैर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: अमेरिका ने ईरान के न्यूक्लियर साइट पर सबसे बड़ा-गैर परमाणु बम गिराया... सैटेलाइट Photo

28500 km/hr की स्पीड से होगी टक्कर

ये टुकड़े लगभग 28562 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पृथ्वी की कक्षा में घूमते हैं. इतनी तेज गति से टकराने पर ये छोटे कण भी किसी सैटेलाइट या अंतरिक्ष यान को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं. इससे अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) और वैश्विक संचार नेटवर्क जैसे स्टारलिंक के लिए भी खतरा बना रहता है.

Advertisement

परमाणु बम की तरह होगी घटना

वैज्ञानिकों को सबसे अधिक चिंता जिस स्थिति की है, उसे केसलर सिंड्रोम कहा जाता है. इसके अनुसार यदि अंतरिक्ष में मलबे की मात्रा एक निश्चित स्तर से अधिक हो जाती है, तो एक टक्कर कई नई टक्करों की सीरीज शुरू कर सकती है. इससे और अधिक मलबा बनेगा और यह प्रक्रिया लगातार बढ़ती जाएगी. जैसे एटम बम के साथ होता है. 

कुछ पुराने सैटेलाइट्स को जोखिम कम करने के लिए ग्रेवयार्ड ऑर्बिट में भेज दिया जाता है. जिसकी पृथ्वी से दूरी 36500 किलोमीटर है. इसके बावजूद बड़ी मात्रा में तकनीकी मलबा अभी भी लो अर्थ ऑर्बिट में फंसा हुआ है. कुछ मलबा पृथ्वी के वायुमंडल में आकर नष्ट हो जाता है, लेकिन कई टुकड़े सालों तक अंतरिक्ष में बने रहते हैं.

यह भी पढ़ें: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जहाजों को भारत आने में कितने दिन लगते हैं... कौन बचाएगा इन्हें ड्रोन-मिसाइलों से?

विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरिक्ष का सुरक्षित और टिकाऊ उपयोग सुनिश्चित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग, बेहतर ट्रैकिंग तकनीक और मलबा हटाने की योजनाओं की जरूरत है. अंतरिक्ष में खोज की मानव यात्रा ने हमें नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है, लेकिन यह स्थिति यह भी याद दिलाती है कि पृथ्वी के आसपास का अंतरिक्ष भी उतना ही संवेदनशील है, जितना हमारा ग्रह.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement