House Vastu Tips: गौमुखी या सिंहमुखी? स्वर्ग से कम नहीं इस आकार की जमीन पर बना मकान

वास्तु शास्त्र के जानकार शैलेंद्र पांडेय कहते हैं कि नया घर बनवाते समय यह पता होना बहुत जरूरी है कि आप कैसी जमीन पर घर बनवा रहे हैं. उन्होंने बताया कि गौमुखी आकृति वाली जमीन पर घर बनाना शुभ होता है. जबकि सिंहमुखी जमीन पर बने अक्सर ठीक नहीं माने जाते हैं.

Advertisement
जो जमीन आगे से संकरी और पीछे से चौड़ी होती है, उसे मकान बनाने के लिए श्रेष्ठ माना जाता है. (Photo: ITG) जो जमीन आगे से संकरी और पीछे से चौड़ी होती है, उसे मकान बनाने के लिए श्रेष्ठ माना जाता है. (Photo: ITG)

शैलेंद्र पांडेय

  • नई दिल्ली,
  • 02 जून 2026,
  • अपडेटेड 7:22 PM IST

अपना घर बनाना एक इंसान का सबसे बड़ा सपना होता है. इसके लिए व्यक्ति सारी जिंदगी खूब मेहनत करता है. हालांकि एक सुंदर घर में यह सुनिश्चित करना भी जरूरी है कि उसमें रहने वालों की जिंदगी कितना खुशहाल है. वास्तु शास्त्र के जानकार शैलेंद्र पांडेय कहते हैं कि नया घर बनवाते समय यह पता होना भी बहुत जरूरी है कि आप कैसी जमीन पर घर बनवा रहे हैं. जमीन की प्रकृति और आकार कैसा है. कहीं उस जमीन पर बना घर भविष्य में किसी बड़े वास्तु दोष की वजह तो नहीं बनेगा? इन सब बातों का आकलन कर लेने के बाद ही उस जमीन पर नए घर का निर्माण करना चाहिए.

Advertisement

अधम भूमि पर नहीं बनवाना चाहिए घर
वास्तु शास्त्र के अनुसार, अधम भूमि पर कभी घर नहीं बनवाना चाहिए. भूमि अधम है या नहीं इसे जांचने का एक तरीका होता है. इसके लिए जमीन के उत्तर दिशा वाले हिस्से में लगभग एक से डेढ़ फुट गहरा गड्ढा खोदा जाता है. फिर निकाली गई मिट्टी को दोबारा उसी गड्ढे में भरा जाता है. यदि गड्ढा भरने के बाद कुछ मिट्टी बच जाए तो भूमि अत्यंत शुभ मानी जाती है. यदि गड्ढा ठीक-ठीक भर जाए तो भूमि सामान्य या मध्यम श्रेणी की मानी जाती है. और अगर गड्ढा भरने में मिट्टी कम पड़ जाए तो ऐसी भूमि अशुभ मानी जाती है.

सिंहमुखी जमीन
वास्तु में जमीन के आकार को भी विशेष महत्व दिया गया है. वास्तु विशेषज्ञ का कहना है कि जो भूखंड आगे से चौड़ा और पीछे से संकरा होता है, उसे सिंहमुखी भूमि कहा जाता है. मान्यता है कि ऐसी जमीन पर घर बनाने से अस्थिरता और मानसिक अशांति बढ़ती है. इसलिए सिंहमुखी भूखंड को रहने के लिए ज्यादा अच्छा नहीं माना जाता है.

Advertisement

श्मशान के आस-पास
वास्तु के अनुसार श्मशान घाट, वीरान जगह या खंडहर हो चुकी किसी पुरानी इमारत के पास भी घर बनाना अच्छा नहीं माना जाता है. ऐसी जगहों पर नकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ने की संभावना अधिक रहती है. इस तरह के घरों में रहने वालों को अक्सर तनाव, चिंता, आर्थिक समस्याओं और रोगों से दो चार होना पड़ता है.

मकान के लिए कैसी जमीन होती है शुभ?
वास्तु शास्त्र के अनुसार, जो जमीन आगे से संकरी और पीछे से चौड़ी होती है, उसे मकान बनाने के लिए श्रेष्ठ माना जाता है. ऐसी जमीन को गौमुखी भूमि कहा जाता है. ऐसी जमीन को घर बनाने के लिए अपेक्षाकृत अधिक शुभ माना गया है. मान्यता है कि इस प्रकार के भूखंड पर बने घर में रहने वालों को सुख, शांति और स्थिरता प्राप्त होती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »