Money Plant Vastu Tips: घर की इस दिशा में लगाएं मनी प्लांट, जेबों में भरने लगेंगे नोट ही नोट!

Money Plant Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार, सुख-समृद्धि चाहिए तो आज ही घर में अगर मनी प्लांट का पौधा लगाएं. लेकिन इसे लगाने से पहले इसकी सही दिशा पता होना बहुत जरूरी है.

Advertisement
मनी प्लांट वास्तु (Photo: ITG) मनी प्लांट वास्तु (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:00 AM IST

Money Plant Vastu Tips: घर में पौधे लगाना सिर्फ सजावट नहीं होती है, बल्कि वास्तु शास्त्र के अनुसार यह आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, सुख-समृद्धि और मानसिक शांति लाने का एक माध्यम माना जाता है. सही दिशा और सही पौधों का चयन आपके घर की ऊर्जा को पूरी तरह बदल सकता है. ऐसे में अगर आप कम देखभाल वाला इनडोर पौधा ढूंढ रहे हैं, जो घर में ताजगी भी लाए, तो वास्तु के अनुसार मनी प्लांट एक बेहतरीन विकल्प है. यह न सिर्फ घर की हवा को बेहतर बनाता है, बल्कि आर्थिक सुख-समृद्धि लाने में भी मददगार माना जाता है. तो आइए जानते हैं इसे घर में लगाने की सही दिशा. 

Advertisement

मनी प्लांट लगाने के वास्तु फायदे

1. धन और समृद्धि में वृद्धि

मनी प्लांट का सीधा संबंध आर्थिक उन्नति से जोड़ा जाता है. इसे घर या ऑफिस में लगाने से आय के स्रोत बढ़ने और धन संचय में मदद मिलने की मान्यता है.

2. सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह

यह पौधा घर के वातावरण में पॉजिटिव वाइब्स बढ़ाता है और नकारात्मक ऊर्जा को कम करता है, जिससे घर का माहौल शांत व सुखद रहता है.

3. रिश्तों में मधुरता

वास्तु के अनुसार, मनी प्लांट घर में आपसी संबंधों को बेहतर बनाता है और तनाव को कम करता है.

4. आसान देखभाल (Low Maintenance)

यह पौधा कम देखभाल में भी अच्छी तरह बढ़ता है, इसलिए व्यस्त जीवनशैली वाले लोगों के लिए भी उपयुक्त है.

मनी प्लांट रखने की सही दिशा

दक्षिण-पूर्व (South-East): मनी प्लांट लगाने की सबसे शुभ दिशा मानी जाती है दक्षिण पू्र्व. यह दिशा भगवान गणेश और शुक्र ग्रह से जुड़ी होती है, जो धन और सुख के कारक हैं.
पूर्व दिशा (East): मनी प्लांट यहां रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा और तरक्की के योग बनते हैं.

Advertisement

इस बात का भी रखें ध्यान

मनी प्लांट को उत्तर-पूर्व (North-East) में नहीं रखना चाहिए.
पौधे की बेल ऊपर की ओर बढ़नी चाहिए. मनी प्लांट की नीचे लटकती बेल को अशुभ माना जाता है.

मनी प्लांट से जुड़ी जरूरी सावधानियां

सूखा या पीला पौधा न रखें- यह आर्थिक नुकसान का संकेत माना जाता है.
जमीन को न छुए- बेल का जमीन पर फैलना शुभ नहीं माना जाता है.
दूसरों से मनी प्लांट न लें- मान्यता है कि इससे धन का नुकसान हो सकता है.
नियमित देखभाल करें- पौधा जितना हरा-भरा होगा, उतना ही शुभ फल देगा.

वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट को घर की आर्थिक स्थिति, सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा से जोड़ा गया है. सही दिशा और सही देखभाल के साथ यह पौधा न केवल घर की खूबसूरती बढ़ाता है, बल्कि आपकी तरक्की और समृद्धि के रास्ते भी खोल सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement