Kitchen Vastu Tips: किचन के स्लैब पर तवा कड़ाही उल्टे रखते हैं तो नहीं टिकेगा पैसा! करें ये उपाय

Kitchen Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार, किचन में रखा तवा और कड़ाही राहु का प्रतिनिधित्व करते हैं. इन्हें रखने की गलत दिशा या तरीका घर में कंगाली और तनाव ला सकता है. जानिए तवे और कड़ाही से जुड़े जरूरी वास्तु नियम.

Advertisement
किचन के वास्तु टिप्स (Photo: ITG) किचन के वास्तु टिप्स (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 जून 2026,
  • अपडेटेड 4:53 PM IST

Kitchen Vastu Tips: क्या आप जानते हैं कि आपके किचन में रखा तवा और कड़ाही सिर्फ खाना बनाने के बर्तन नहीं, बल्कि आपकी किस्मत और घर की ऊर्जा से भी जुड़े होते हैं? वास्तु शास्त्र के अनुसार तवा और कड़ाही राहु का प्रतिनिधित्व करते हैं. ऐसे में इन्हें सही तरीके से रखना और इस्तेमाल करना बेहद जरूरी माना जाता है. तवा और कड़ाही हर रसोई की सबसे जरूरी चीज हैं. तवे के बिना रोटी नहीं बनती है और कड़ाही के बिना सब्जी अधूरी है. लेकिन अगर इन्हें गलत तरीके से रखा जाए या गंदा इस्तेमाल किया जाए, तो इसका असर घर की आर्थिक स्थिति, सेहत और मानसिक शांति पर पड़ सकता है.

Advertisement

तवा और कड़ाही से जुड़े जरूरी वास्तु नियम

- रात में खाना बनाने के बाद तवे और कड़ाही को अच्छी तरह धोकर ही रखें.
- सुबह तवे को इस्तेमाल करने से पहले उसे गर्म करें और उस पर थोड़ा सा शुद्ध नमक डालें. ध्यान रखें कि नमक में कोई मिलावट न हो.
- इसके बाद एक छोटी रोटी बनाकर किसी जानवर (जैसे गाय या कुत्ते) के लिए रख दें. इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में सुख-समृद्धि आती है.

रखने का सही तरीका

तवा और कड़ाही को कभी भी उल्टा न रखें.
इन्हें हमेशा ऐसी जगह रखें जहां ये सीधे दिखाई न दें, यानी खुले में न रखें.
खाना बनाने के बाद इन्हें चूल्हे पर खाली न छोड़ें.
तवा और कड़ाही को हमेशा चूल्हे के दाईं ओर रखना शुभ माना जाता है.

किन बातों का रखें विशेष ध्यान?

Advertisement

- गर्म तवे पर कभी पानी न डालें. इससे निकलने वाली आवाज जीवन में तनाव और समस्याएं बढ़ाने का संकेत मानी जाती है.
- तवा ठंडा होने के बाद उस पर नींबू और नमक रगड़कर साफ करें. इससे तवा चमकदार होता है और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है.
- जले हुए तवे या कढ़ाई को रातभर ऐसे ही न छोड़ें, सुबह उसे साफ जरूर करें.
- तवा या कड़ाही को खुरच-खुरच कर साफ करना अशुभ माना जाता है.
- इनमें कभी भी बचा हुआ या जूठा खाना न रखें.

रसोई से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण वास्तु टिप्स

- रसोई घर का स्थान दक्षिण-पूर्व (अग्नि कोण) में होना सबसे शुभ माना जाता है.
- अगर ऐसा संभव न हो, तो उत्तर-पूर्व दिशा में सिंदूरी गणेश जी की तस्वीर लगाएं.
- गैस स्टोव दक्षिण-पूर्व दिशा में रखें और खाना बनाते समय मुंह पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए.
- पानी और आग (जैसे गैस और सिंक) को पास-पास न रखें.
- पीने का पानी उत्तर-पूर्व दिशा में रखना शुभ होता है.
- फ्रिज को उत्तर-पश्चिम दिशा में रखें.
- डस्टबिन को किचन के बाहर रखना बेहतर माना जाता है.

बर्तनों से जुड़ी खास बातें

लोहे के बर्तन में खाना बनाना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है क्योंकि इससे आयरन की मात्रा बढ़ती है.
तांबे के बर्तन में पानी पीना लाभकारी होता है, लेकिन उसमें खाना नहीं खाना चाहिए.
पीतल और कांसे के बर्तन सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »