Dhanteras 2017: घर में इन 4 जगहों की जरूर करें सफाई, होगा धन लाभ

दिवाली से पहले आप भले ही घर की सफाई कर चुके हों, पर धनतेरस के दिन घर में कुछ खास जगहों की सफाई करने पर विशेष लाभ प्राप्त होते हैं. जानिये...

Advertisement
धनतेरस धनतेरस

वंदना भारती

  • नई दिल्ली,
  • 15 अक्टूबर 2017,
  • अपडेटेड 12:32 PM IST

दिवाली से पहले आप भले ही घर की सफाई कर चुके हों, पर धनतेरस के दिन घर में कुछ खास जगहों की सफाई करने पर विशेष लाभ प्राप्त होते हैं. 

आज हम आपको वो खास उपाय बताएंगे, जिसकी मदद से आपकी आमदनी, आपकी धन दौलत और आपकी किस्मत पाकर चमक उठेगी.

वास्तु के अनुसार घर का ईशान कोण सबसे महत्वपूर्ण होता है. इसे देवताओं का स्थान कहते हैं. इसलिए हर घर में आमतौर पर मंदिर इसी कोण में बना होता है.

Advertisement

घर का ईशान कोण उत्तर-पूर्व कोण को कहते हैं. इस कोण की सफाई जरूर करनी चाहिए.

कहा जाता है कि घर का यह क्षेत्र यदि गंदा है या इस जगह पर ऐसी चीजें रखी हैं, जिनका आप कभी इस्तेमाल ही नहीं करते, तो ऐसे घर में मां लक्ष्मी की कृपा नहीं होती.

इसलिए अपने घर के ईशान कोण को हमेशा साफ रखना चाहिए. खासतौर से इस स्थान की साफ-सफाई करने से घर के वास्तु में सुधार होता है.

पूर्व की ओर:

सवेरे ही उठकर घर के पूर्व के स्थानों को साफ अवश्य करें. इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. घर में मां लक्ष्मी का वास होता है.

उत्तर दिशा :

घर के उत्तर दिशा का साफ होना भी महत्वपूर्ण है. कहते हैं इससे मां लक्ष्मी घर में वास करती हैं.

Advertisement

ब्रह्म स्थान:

सबसे महत्वपूर्ण घर के बीचो बीच यानी ब्रह्म स्थान से जरूरत में न आने वाला सामान हटाकर अच्छी तरह से साफ करें.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement