धनु
किंग ऑफ कप्स
आज का दिन आप के लिए भावनात्मक पक्ष को बल देने वाला है. कार्यशैली प्रभावपूर्ण बनी रहेगी. व्यक्तित्व असरदार रहेगा. कार्य व्यापार में सकारात्मक स्थिति बनाए रहेंगे. संवेदनशील विषयों में सहज रहेंगे. व्यवहार में संतुलन रखेंगे. शुभ सूचनाओं की प्राप्ति होगी. सभी क्षेत्रों में अच्छा कर दिखाने का भाव रहेगा. सबसे तालमेल रहेगा. कला कौशल को बढ़ावा मिलेगा.
घर में आनंद का वातावरण रहेगा. कलात्मकता को बढ़ावा मिलेगा. आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा. लोगों की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे. कामकाजी योजनाएं असरदार रहेंगी. तेजगति से कार्यों को पूरा करेंगे. मेलजोल में बेहतर रहेंगे. व्यापार व्यवसाय के प्रयास बनेंगे. विविध मामलों में प्रभावी रहेंगे. विपक्ष के लोग दबाव अनुभव करेंगे.
स्वास्थ्य: सेहत अच्छी रहेगी . खानपान संवार पाएगा. व्यक्तित्व पर ध्यान देंगे. रोग दोष दूर होंगे.
आर्थिक स्थिति: लाभ संवारेंगे. उचित सलाह का लाभ उठाएंगे. नीति नियमों का पालन बनाए रखेंगे.
रिश्ते: दोस्तों का समर्थन रहेगा. करीबी सहयोग बनाए रखेंगे. साथी मदद बढ़ाएंगे. मेहमान आएंगे.
अरुणेश कुमार शर्मा