मीन
नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स
आज का दिन आपके लिए वर्तमान परिस्थिति में उलझन महसूस करने का संकेत देता है. कामकाजी दबाव से बचने का रास्ता धैर्य और विश्वास से बनाएंगे. परिस्थिति को स्पष्टता से समझते हुए कदम उठाएं. परिणाम को लेकर अत्यधिक उत्साह न दिखाएं. व्यर्थ की चिंता से बचें. लालच और दिखावे में न आएं. सहज गति से लक्ष्य की ओर बढ़ें.
कारोबार में उपलब्ध अवसरों पर उचित विचार के बाद ही कदम उठाएं. कामकाजी पक्ष साधारण रहेगा. समय पर कार्य करने का प्रयास बनाए रखें. अनुबंधों में स्पष्टता रखें. विपक्षियों के प्रति सजगता बढ़ाएं. प्रबंधन पर जोर बनाए रखें. घर में सहज वातावरण रहेगा. विविध क्षेत्रों में बदलाव के प्रयास बनाए रखेंगे. लक्ष्य पर फोकस बना रहेगा. अनुभव का लाभ मिलेगा.
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य से समझौता न करें. स्वयं का ध्यान रखें. संवेदनशीलता बनाए रखें. तैयारी के साथ आगे बढ़ें.
आर्थिक स्थिति: कारोबार में अपनी जिम्मेदारी निभाएं. जरूरी सावधानी बरतें. लेनदेन में सजगता बनाए रखें.
रिश्ते: घर वाले सहयोगी रहेंगे. आसपास की घटनाओं पर फोकस बढ़ाएं. रिश्तों में सकारात्मकता लाएं.
अरुणेश कुमार शर्मा