तुला
नाइन आफ पेंटाकर्ल्स
आज का दिन आप के लिए सफलता प्राप्ति और उत्साह को बनाए रखने वाला है. स्वास्थ्य और धनसंपत्ति में सुधार बना रहेगा. जिम्मेदारी से कार्यों को आगे बढ़ाएंगे. लोग आपके प्रभाव में बने रहेंग. महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करेंगे. उम्दा प्रदर्शन बनाए रखेंगे. लोगों की निगाहें बनी रहेंगी. योजनाओं में सक्रियता लाएंगे. क्षमता से अधिक करने की कोशिश होगी.
जरूरी सुविधाओं में वृद्धि होगी. अवसरों को भुनाने का प्रयास रहेगा. सौदेबाजी में पहल रखेंगे. महत्वपूर्ण लोगों का साथ पाएंगे. सबका सहयोग साहस बढ़ाएगा. आत्मविश्वास से कार्य करेंगे. विविध मामलों में उचित प्रस्ताव प्राप्त होंगे. विरोधी पीछे हटेंगे. घर में समय देने का भाव रहेगा. परिस्थितियां सहयोगकारी रहेंगी. अनुबंधों में गति आएगी.
स्वास्थ्य: सेहत सुधार पर बनी रहेगी. अनुशासन पर जोर रखेंगे. व्यक्तित्व प्रभावी रहेगा.
आर्थिक स्थिति: कारोबार में उत्साह रहेगा. चहुंओर सकारात्मक वातावरण रहेगा. प्रयासों को गति देंगे.
रिश्ते: घर वालों के साथ वक्त बिताएंगे. सहज चर्चा बनाए रखें. सबको प्रभावित करेंगे.
अरुणेश कुमार शर्मा