Career Rashifal 16 August 2026 (करियर राशिफल): मीन राशि वाली जल्दबाजी से बचें, जानें अन्य राशियों का हाल

Aaj ka Career Rashifal 16 August 2026 (करियर राशिफल): कामकाजी सहयोग बढ़ेगा . करियर-व्यापार में वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा. आर्थिक विषय गति लेंगे, लाभ उम्मीद के अनुरूप रहेगा, भौतिक सुविधा-संसाधन बढ़ेंगे

Advertisement
career horoscope career horoscope

अरुणेश कुमार शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 16 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 12:48 AM IST

मेष: कामकाज का स्तर बेहतर बनाए रखेंगे. अतिउत्साह न दिखाएं .  व्यर्थ बातों में न आएं. नौकरीपेशा लोग अच्छा प्रदर्शन करेंगे. करियर-व्यापार की जिम्मेदारियों पर आपका ध्यान बढ़ेगा.

वृष: कार्ययोजनाओं को गति देंगे. अपने लक्ष्य पर फोकस बढ़ाएंगे. प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन रहेगा तथा कामकाजी प्रयासों में सक्रियता आएगी. पेशेवर परिणाम सकारात्मक रहेंगे.

मिथुन: कामकाज सामान्य बना रहेगा.  पेशेवर संबंध सहज बनाए रखेंगे. अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. कारोबार में तेजी रहेगी, व्यवसाय में रुटीन बनाए रखेंगे तथा प्रबंधन की सफलता से उत्साहित रहेंगे.

Advertisement

कर्क: कामकाज अपेक्षित रहेगा. भेंट में उत्साह दिखाएंगे. कारोबार में प्रदर्शन असरदार रहेगा . करियर को गति मिलेगी. साख-सम्मान में वृद्धि होगी . आर्थिक प्रयास पक्ष में रहेंगे.

सिंह: व्यापार में अच्छा करेंगे. चहुंओर शुभता रहेगी. अनुकूलता का लाभ उठाएंगे .  वाणिज्यिक मामलों में निरंतरता बनाए रखेंगे. वचन के पक्के रहेंगे . कारोबार में जिम्मेदारी बढ़ेगी.

कन्या: करियर-व्यापार में इच्छित सफलता मिलेगी. पैतृक मामले पक्ष में बनेंगे . निसंकोच सक्रियता बनाए रखेंगे. कार्य विस्तार पर जोर होगा, अनुकूल वातावरण का लाभ लेंगे . लक्ष्य पर फोकस रहेगा.

तुला: व्यापार पर फोकस बढ़ाएं और लाभ सामान्य रहेगा. कार्यविस्तार पर जोर देंगे. सहकर्मियों के प्रति सहयोग का भाव रहेगा, मेहनत-लगन से कार्य बनेंगे . क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन करेंगे.

वृश्चिक: आकर्षक प्रस्तावों में सभी का समर्थन मिलेगा. करियर में अपेक्षित स्थिति रहेगी . व्यापार में सकारात्मकता बनाए रखेंगे. लक्ष्य के प्रति समर्पण बढ़ाएंगे . कार्यक्षेत्र में पूरा समय देंगे.

Advertisement

धनु: कामकाजी सहयोग बढ़ेगा . करियर-व्यापार में वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा. आर्थिक विषय गति लेंगे, लाभ उम्मीद के अनुरूप रहेगा, भौतिक सुविधा-संसाधन बढ़ेंगे . सहकर्मियों का समर्थन मिलेगा.

मकर: चर्चाओं में बेहतर रहेंगे और अधिकतर मामले सकारात्मक बनाए रखेंगे. कारोबार में तेजी रहेगी. अपने अनुभव व कौशल का लाभ उठाएंगे, लाभ एवं संवार बनाए रखेंगे .  अपने लक्ष्य साधेंगे.

कुंभ: कामकाज में जिम्मेदारों की सुनेंगे . उनकी सीख-सलाह बनाए रखेंगे. जोखिम उठाने से बचें, कारोबार में स्मार्ट वर्किंग बढ़ाएं, व्यापार पर जोर रखें . लंबित मामलों में उतावली न दिखाएं.

मीन: उद्योग में तेजी आएगी .  कार्ययोजनाओं को गति देंगे. सौदेबाजी में बेहतर होंगे, नीतिगत चर्चा को आगे बढ़ाएंगे, पेशेवरता पर बल देंगे . वाणिज्य में सबका सहयोग रहेगा, जल्दबाजी से बचेंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »