मकर
nine of pentacles
आज का दिन आप के लिए सभी जरूरी कार्यों को वक्त पर पूरा करने सहयोगी है. आकर्षक कार्यशैली से सभी को प्रभावित करेंगे. व्यक्तित्व सब पर असर छोड़ने में मददगार होगा. सकारात्मक स्थिति बनाए रहेंगे. संवेदनशील विषयों में सहजता बनाए रहेंगे. व्यवहार में संतुलन रखेंगे. इच्छित सूचनाओं की प्राप्ति होगी. सभी क्षेत्रों में अच्छा कर दिखाएंगे.
कार्यक्षेत्र में सबसे तालमेल बना रहेगा. कला कौशल को बढ़ावा मिलेगा. घर में आनंद का वातावरण बना रहेगा. विभिन्न कामों में बेहतर रहेंगे. व्यावसायिक सूझबूझ को बढ़ावा मिलेगा. आत्मविश्वास से लोगों से काम ले पाएंगे. अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे. योजनाएं असरदार रहेंगी. तेजगति से लक्ष्य पूरे करेंगे. मेलजोल में बेहतर रहेंगे.
स्वास्थ्य: सेहत अच्छी रहेगी . खानपान पर जोर बना रहेगा. व्यक्तित्व संवारेंगे. विविध दोष दूर होंगे.
आर्थिक स्थिति: कारोबारी हितों को पक्ष में बनाए रखेंगे. आर्थिक लाभ संवारेंगे. उचित सलाह का लाभ उठाएंगे.
रिश्ते: दोस्तों का समर्थन पाएंगे. करीबी सहयोग बनाए रखेंगे. साथी सहयोग बढ़ाएंगे. मेहमान घर आएंगे.
अरुणेश कुमार शर्मा