मेष राशि: आर्थिकी में आएगा सुधार, प्रतिभा से बढ़ेगा पद और प्रतिष्ठा
मेष राशि के जातकों की आर्थिकी संवार पर रहेगी. कार्यक्षेत्र में समकक्ष लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा. वित्तीय विषयों पर अपना फोकस लगातार बढ़ाए रखेंगे.
अपनी प्रतिभा और कौशल के बल पर पद और प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे. कार्य प्रदर्शन में बेहतरीन सुधार देखने को मिलेगा. इस दौरान आपकी बचत में भी बढ़ोतरी होगी.
वृष राशि: भवन और वाहन खरीदारी पर रहेगा ध्यान, वित्तीय व्यवहार में रखें अंकुश
वृष राशि के जातक भवन और वाहन की खरीदी पर विशेष ध्यान देंगे. अपने आर्थिक प्रयासों में किसी भी तरह की जल्दबाजी दिखाने से बचें.
वित्तीय व्यवहार पर अंकुश रखना आवश्यक होगा. अपनी सूझबूझ से लाभ को संवारने का प्रयास करें. आपका कामकाज अच्छा रहेगा और स्वभाव में बड़प्पन बनाए रखें.
मिथुन राशि: वित्तीय लाभ में होगी बढ़ोतरी, करियर और व्यवसाय पर रहेगा फोकस
मिथुन राशि के जातकों का वित्तीय लाभ बढ़ेगा. कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन उम्मीद के अनुरूप रहने वाला है.
पुराने संबंधों का भरपूर लाभ उठाएंगे और आर्थिक सफलता प्राप्त करेंगे. समाज और कार्यक्षेत्र में पद-प्रभाव बना रहेगा. शुभ सूचनाएं प्राप्त होंगी और आपका पूरा ध्यान करियर व व्यवसाय पर रहेगा.
कर्क राशि: बचत पर रहेगा विशेष जोर, संपत्ति के मामलों में मिलेगी सफलता
कर्क राशि के जातकों का पूरा जोर अपनी बचत को बढ़ाने पर होगा. व्यावसायिक गतिविधियों को तेजी से आगे बढ़ाने में सफल होंगे.
दूसरों से किया गया वादा पूरा करेंगे. बैंकिंग के कार्यों में रुचि बढ़ेगी और वैभव में वृद्धि होगी. संपत्ति से जुड़े तमाम मामले आपके लिए बेहतर बने रहेंगे.
सिंह राशि: आर्थिक लक्ष्यों को पूरा करने पर रहेगा ध्यान, बढ़ेगा लाभ का प्रतिशत
सिंह राशि के जातकों का पूरा ध्यान अपने आर्थिक लक्ष्यों को पूरा करने पर होगा. आप अपनी कार्यशैली से सबका भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे.
शुभ कार्यों में गति आएगी और विविध प्रयासों को तेजी मिलेगी. अपनी कार्यप्रणाली में तेजी बनाए रखेंगे, जिससे आपके लाभ का प्रतिशत लगातार सुधार पर बना रहेगा.
कन्या राशि: बजट पर अंकुश लगाना होगा जरूरी, वित्तीय दबाव से रहें सतर्क
कन्या राशि के जातकों को अपने बजट पर अंकुश बढ़ाने की सख्त जरूरत है. इस समय वित्तीय दबाव का अनुभव हो सकता है.
निवेश के कार्यों में अपनी रुचि बनाए रखेंगे, लेकिन खर्च बढ़ा हुआ रहेगा. किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें. विपक्षियों से सावधान रहें और न्यायिक विषयों में पूरी स्पष्टता रखें.
तुला राशि: सबल होगा आर्थिक पक्ष, प्रबंधन में मिलेगा बड़ा लाभ
तुला राशि के जातकों का आर्थिक पक्ष काफी सबल रहेगा. विविध मामले आपके पूरी तरह से पक्ष में बनते नजर आएंगे.
लाभ और उन्नति मिलने से मन उत्साहित रहेगा. आपका प्रबंधन पहले से बेहतर रहेगा. महत्वपूर्ण प्रयासों को जारी रखेंगे, प्रतिस्पर्धा का भाव रखेंगे और अपने हितसाधन में पूरी तरह सफल होंगे.
वृश्चिक राशि: पैतृक व्यवसाय में आएगा सुधार, कई स्रोतों से संभव है लाभ
वृश्चिक राशि के जातकों के पैतृक व्यवसाय में बड़ा सुधार आएगा. संपत्ति से जुड़े रुके हुए कार्य सुचारू रूप से बनेंगे.
आपको एक से अधिक या कई स्रोतों से लाभ होना संभव है. सरकारी कार्यों में तेजी देखने को मिलेगी. अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखेंगे और सभी लक्ष्यों को समय पर पूरा करेंगे.
धनु राशि: दूर होंगे वित्तीय अवरोध, आय में वृद्धि के बन रहे योग
धनु राशि के जातकों के मार्ग में आ रहे सभी वित्तीय अवरोध दूर होंगे. लेनदेन से जुड़े सभी मामले सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ेंगे.
आपकी कुल आय में वृद्धि होगी. भेंटवार्ता में आपका प्रदर्शन काफी बेहतर रहेगा. सकारात्मक प्रदर्शन बनाए रखने से कार्यक्षेत्र की स्थितियां पहले से अधिक बेहतर बनी रहेंगी.
मकर राशि: बढ़ सकता है आपका खर्च, निर्णय लेने में न दिखाएं जल्दबाजी
मकर राशि के जातकों का खर्च बढ़ा हुआ रह सकता है. कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न दिखाएं.
वित्तीय विषयों में पूरी सजगता बनाए रखना जरूरी है. अपने जीवन में अनुशासन और नियंत्रण को बढ़ाएं. आपका आर्थिक पक्ष फिलहाल सामान्य रहेगा, इसलिए किसी भी काम में जल्दबाजी न करें.
कुंभ राशि: भू-भवन के कार्यों में आएगी तेजी, धनलाभ के प्रयास होंगे सफल
कुंभ राशि के जातकों के भू-भवन से जुड़े कार्यों में तेजी आएगी. धनलाभ बढ़ाने के आपके प्रयास लगातार सफल होंगे.
स्थायी संपत्ति से जुड़े काम संवरेंगे. उद्योग और व्यापार के क्षेत्र में आपका प्रदर्शन बेहतर रहेगा. उद्यमिता पर जोर देंगे, साहसिक फैसले लेंगे और कार्यों में अपनी पहल बनाए रखेंगे.
मीन राशि: उधार के लेनदेन से बनाएं दूरी, समय पर पूरा करें अपना काम
मीन राशि के जातकों को अपने करियर और कारोबार में उधार का लेनदेन करने से बचना चाहिए. लोगों से भेंटवार्ता पर अपना जोर बनाए रखें.
कामकाजी संबंधों का हमेशा सम्मान करें और अपना कार्य समय पर पूरा करें. मन में सेवाभावना बनाए रखें. इस दौरान आपका विपक्षी वर्ग सक्रियता दिखा सकता है, इसलिए सतर्क रहें.
अरुणेश कुमार शर्मा