Aaj ka Rashifal 23 अक्टूबर 2026: मकर राशि वाले पैसा उधार देने से बचें, जानें अन्य राशियों का हाल

Aaj ka Rashifal 23 अक्टूबर 2026, Horoscope Today: आपका ज्ञान बढ़ेगा.  कुछ नया करने की योजना बन सकती है. रिश्तेदारों के साथ संबंध मजबूत होंगे. लोन लेकर कोई काम करने की योजना न बनाएं.

Advertisement
all horoscope all horoscope

प्रवीण मिश्र, ज्योतिषी

  • नई दिल्ली,
  • 23 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 12:36 AM IST

मेष: शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. नई नौकरी के ऑफर मिल सकते हैं. परिवार की चिंता दूर होगी. दिन भावनाओं से भरा रहेगा.  थोड़ा आलस्य महसूस हो सकता है. व्यापार में स्थिति बेहतर होगी. 

जरूरी टिप: कम बोलें. 

शुभ रंग: क्रीम

उपाय: गाय को रोटी खिलाएं. 

वृषभ: प्रॉपर्टी से जुड़े काम बनेंगे. रिश्तेदारों से मतभेद हो सकता है. आपकी मैनेजमेंट क्षमता बढ़ेगी. मन में नए विचार आएंगे. उन्नति के रास्ते खुलेंगे, लेकिन व्यापार में नुकसान होने की आशंका है. 

Advertisement

जरूरी टिप: नकारात्मक विचारों से बचें. 

शुभ रंग: भूरा

उपाय: किसी मंदिर में मिश्री दान करें. 

मिथुन: रुके हुए काम पूरे होंगे. मित्रों के साथ किसी विषय पर चर्चा हो सकती है. आपके प्रयास सफल होंगे. प्रॉपर्टी में निवेश से लाभ मिल सकता है. सेहत ठीक रहेगी.  व्यापार के अटके हुए काम आगे बढ़ेंगे. 

जरूरी टिप: जल्दबाजी से बचें. 

शुभ रंग: नारंगी

उपाय: किसी गरीब को फल दान करें. 

कर्क: आपका ज्ञान बढ़ेगा.  कुछ नया करने की योजना बन सकती है. रिश्तेदारों के साथ संबंध मजबूत होंगे. लोन लेकर कोई काम करने की योजना न बनाएं. लंबी दूरी की यात्रा से बचें. व्यापार से जुड़े खर्च बढ़ सकते हैं. 

जरूरी टिप: कर्ज लेने से बचें. 

शुभ रंग: गुलाबी

उपाय: किसी गरीब को भोजन दान करें. 

सिंह: आत्मविश्वास बढ़ेगा . मन प्रसन्न रहेगा. धन लाभ के रास्ते बनाने के लिए प्रयास तेज करें. कई दिनों से चली आ रही परेशानी दूर हो सकती है. परिवार का सहयोग मिलेगा . व्यापार से जुड़े काम बनेंगे. 

Advertisement

जरूरी टिप: आलस्य से बचें. 

शुभ रंग: हल्का लाल

उपाय: दुर्गा चालीसा का पाठ करें. 

कन्या: परिवार का सहयोग मिलेगा और अचानक कोई अच्छी खबर मिल सकती है. करियर को आगे बढ़ाने की चिंता रहेगी. किसी बहस में उलझने से बचें. पैसे का लेनदेन सावधानी से करें. व्यापार में लाभ के अवसरों पर ध्यान दें. 

जरूरी टिप: गुस्से से बचें. 

शुभ रंग: केसरिया

उपाय: चींटियों को आटा खिलाएं. 

तुला: मान-सम्मान में वृद्धि होगी. सकारात्मक सोच से लाभ मिलेगा . अचानक धन प्राप्ति के योग बन सकते हैं. मन की निराशा दूर होगी. उन्नति के अवसर मिलेंगे .  व्यापार में लाभ की स्थिति बनी रह सकती है. 

जरूरी टिप: जल्दबाजी से बचें. 

शुभ रंग: क्रीम

उपाय: गाय को चारा खिलाएं. 

वृश्चिक: नया काम शुरू करने की योजना बन सकती है. निवेश के लिए दिन अनुकूल रह सकता है. महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं. हालांकि, उम्र में बड़े लोगों से मतभेद होने की आशंका है. व्यापार से जुड़े निर्णय सोच-समझकर लें. 

जरूरी टिप: गुस्से से बचें. 

शुभ रंग: गुलाबी

उपाय: किसी गरीब को चावल दान करें. 

धनु: किसी बात को लेकर मन में चिंता रह सकती है. कोई भी काम जल्दबाजी में न करें. अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें. दूसरों के कहने पर अपने विचार न बदलें. काम पर पूरा ध्यान दें. व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं. 

Advertisement

जरूरी टिप: कम बोलें. 

शुभ रंग: सफेद

उपाय: मां दुर्गा की आरती करें. 

मकर: कामकाज धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा. महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात हो सकती है. किसी भी काम को टालने से बचें और अपने कार्यों में लापरवाही न करें. किसी को पैसा उधार देने से बचें. व्यापार में नुकसान होने की आशंका है. 

जरूरी टिप: जल्दबाजी से बचें. 

शुभ रंग: नीला

उपाय: किसी गरीब को फल दान करें. 

कुंभ: कामकाज में तेजी आएगी.  नई योजनाओं से लाभ मिल सकता है. लोगों पर बेवजह शक न करें. अपनी सोच सकारात्मक रखें. नशा करने वाले लोगों की संगति से दूर रहें. व्यापार में लाभ के अवसर मिल सकते हैं. 

जरूरी टिप: वाणी पर नियंत्रण रखें. 

शुभ रंग: आसमानी

उपाय: पक्षियों को दाना खिलाएं. 

मीन: दूर स्थान से शुभ समाचार मिल सकता है. करीबी लोगों के साथ मतभेद बढ़ाने से बचें. अपनी बात विनम्रता से रखें और बेवजह किसी बात पर संदेह न करें. एक बार फैसला लेने के बाद उस पर कायम रहें. व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं. 

जरूरी टिप: गुस्से से बचें. 

शुभ रंग: गुलाबी

उपाय: किसी गरीब को फल दान करें. 

आज का विशेष उपाय
यदि घर में पैसों की कमी रहती है, तो ये उपाय कर सकते हैं. 
- अपने घर को हमेशा साफ रखें. 
- टूटे-फूटे और खराब सामान को घर से हटा दें. 
- शुक्रवार को मां लक्ष्मी के मंदिर में श्रृंगार की सामग्री चढ़ाएं. 
- मां लक्ष्मी को लाल चुनरी या लाल साड़ी अर्पित करें. 
- मां लक्ष्मी की आरती करें. 
- खीर का भोग लगाकर 11 कन्याओं को प्रसाद बांटें. 
- मां लक्ष्मी से सुख-समृद्धि की प्रार्थना करें. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »