Aaj ka Rashifal 1 नवंबर 2026: आज तुला राशि वालों को होगा धन लाभ, जानें अन्य राशियों का हाल

Aaj ka Rashifal 1 नवंबर 2026, Horoscope Today: अपनी वाणी पर संयम रखें. खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है. दूर स्थान से शुभ समाचार मिलेगा, लेकिन व्यापार में नुकसान हो सकता है.

Advertisement
all horoscope all horoscope

प्रवीण मिश्र, ज्योतिषी

  • नई दिल्ली,
  • 01 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 12:36 AM IST

मेष राशि: परिवार के मामलों पर ध्यान देना होगा. प्रॉपर्टी से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें. मन उत्साहित रहेगा और लंबी दूरी की यात्रा से बचें. सेहत ठीक रहेगी, वहीं व्यापार में लाभ मिलने के योग हैं. 


जरूरी टिप- आलस्य से बचें. शुभ रंग- हल्का लाल. उपाय- रविवार को सूर्यदेव को जल अर्पित करें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें.

वृष राशि: तेजी से काम निपटाने का दिन है, लेकिन धन से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें. अपनी वाणी पर संयम रखें. खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है. दूर स्थान से शुभ समाचार मिलेगा, लेकिन व्यापार में नुकसान हो सकता है.

Advertisement


जरूरी टिप- जल्दबाजी से बचें. शुभ रंग- आसमानी. उपाय- सूर्यदेव को जल चढ़ाएं और जरूरतमंद को गुड़ का दान करें.

मिथुन राशि: बातचीत के दौरान शब्दों का चयन सोच-समझकर करें. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और धन लाभ के नए रास्ते खुल सकते हैं. मान-सम्मान में वृद्धि होगी. समय का सदुपयोग करें, व्यापार से जुड़े काम बनेंगे. 


जरूरी टिप- खर्चों को कंट्रोल करें. शुभ रंग- केसरिया. उपाय- सूर्यदेव को जल अर्पित करें और गाय को रोटी खिलाएं.

कर्क राशि: भाग्य का साथ मिलेगा, लेकिन किसी से मतभेद होने की आशंका है. कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है. सेहत का ध्यान रखें और हर काम सावधानी से करें. व्यापार में नुकसान हो सकता है. 


जरूरी टिप- नकारात्मकता से बचें. शुभ रंग- सफेद. उपाय- सूर्यदेव को जल चढ़ाएं और गुड़-गेहूं का दान करें.

Advertisement

सिंह राशि: खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है. संतान की ओर से सुख मिलेगा, हालांकि सेहत को लेकर चिंता रह सकती है. रुके हुए काम पूरे होंगे और शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. व्यापार में लाभ के योग हैं. 


जरूरी टिप- कम बोलें. शुभ रंग- मरून. उपाय- सूर्यदेव को जल अर्पित करें और किसी गरीब को भोजन कराएं.

कन्या राशि: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बन सकती है. मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं, इसलिए व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें. धार्मिक कार्यों में समय बीतेगा और व्यापार में स्थिति मजबूत होगी. 
जरूरी टिप- जल्दबाजी से बचें. शुभ रंग- हल्का हरा. उपाय- सूर्यदेव को जल चढ़ाएं और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें.

तुला राशि: मेहनत का पूरा फल मिलेगा और रुके हुए काम बनने लगेंगे. धन लाभ के लिए किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं. परिवार को समय दें और क्रोध से बचें. व्यापार में निवेश के लिहाज से समय अनुकूल है. 
जरूरी टिप- अहंकार से बचें. शुभ रंग- क्रीम. उपाय- सूर्यदेव को जल अर्पित करें और लाल फूल चढ़ाएं.

वृश्चिक राशि: अधूरे काम पूरे करने का दिन है, लेकिन किसी से विवाद होने की आशंका है. कर्ज लेकर कोई काम करने से बचें. सेहत का ध्यान रखें और परिवार की सलाह से फैसले लें. व्यापार में लाभ हो सकता है. 
जरूरी टिप- कम बोलें. शुभ रंग- नारंगी. उपाय- सूर्यदेव को जल चढ़ाएं और जरूरतमंदों को गुड़ का दान करें.

Advertisement

धनु राशि: हर काम सावधानी से करें और अपने समय का सही उपयोग करें. संतान को लेकर चिंता हो सकती है. कामकाज पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है. वाणी पर नियंत्रण रखें, व्यापार से जुड़े काम बनेंगे. 
जरूरी टिप- अहंकार से बचें. शुभ रंग- हल्का पीला. उपाय- सूर्यदेव को जल अर्पित करें और किसी गरीब को अनाज दान करें.

मकर राशि: कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और दूर स्थान से अच्छी खबर आ सकती है. लोग आपके व्यवहार की तारीफ करेंगे. धन लाभ के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे. सेहत ठीक रहेगी, लेकिन व्यापार में खर्च बढ़ सकते हैं.
 जरूरी टिप- खर्चों को कंट्रोल करें. शुभ रंग- सफेद. उपाय- सूर्यदेव को जल चढ़ाएं और किसी गरीब को आटा दान करें.

कुंभ राशि: आमदनी बढ़ाने के प्रयास सफल हो सकते हैं. मन से नकारात्मक विचार दूर होंगे और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं. मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा. परिवार का सहयोग भी प्राप्त होगा और व्यापार में फायदा हो सकता है. 
जरूरी टिप- अहंकार से बचें. शुभ रंग- आसमानी. उपाय- सूर्यदेव को जल अर्पित करें और किसी जरूरतमंद को भोजन कराएं.

मीन राशि: हर काम सोच-समझकर करें. कठोर वाणी के कारण आपकी छवि प्रभावित हो सकती है, इसलिए बातचीत में संयम रखें. धन के मामले में सफलता मिलेगी और मित्रों की मदद से काम बनेंगे. सेहत का ध्यान रखें, व्यापार में स्थिति बेहतर होगी.
 जरूरी टिप- खर्चों को कंट्रोल करें. शुभ रंग- हल्का लाल. उपाय- सूर्यदेव को जल चढ़ाएं और मां दुर्गा की आरती करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »