वर्ल्ड कप ट्रॉफी लेकर सिद्धिविनायक पहुंचे सूर्या-गौतम, अभिषेक ने किए वैष्णो देवी के दर्शन

'टी-20 वर्ल्ड कप 2026' जीतने के बाद कप्तान सूर्य कुमार यादव हेड कोच गौतम गंभीर के साथ ट्रॉफी लेकर सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे हैं. वहीं, ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने भी वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन किए.

Advertisement
विश्व विजेता बनने के बाद भगवान की शरण में पहुंचे टीम इंडिया के क्रिकेटर्स (Photo: Screengrab/ANI_abhisheksharma_4) विश्व विजेता बनने के बाद भगवान की शरण में पहुंचे टीम इंडिया के क्रिकेटर्स (Photo: Screengrab/ANI_abhisheksharma_4)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:26 PM IST

T20 World Cup Trophy: टीम इंडिया के कप्तान सूर्य कुमार यादव और हेड कोच गौतम गंभीर शनिवार को 'टी-20 वर्ल्ड कप 2026' की ट्रॉफी लेकर मुंबई के श्री सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे. दोनों ने भगवान गणेश से प्रार्थना की और टीम इंडिया की सफलता के लिए आशीर्वाद भी लिया. इससे पहले टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा भी वर्ल्ड चैम्पियन बनने के बाद जम्मू स्थिति माता वैष्णो देवी का आशीर्वाद लेने पहुंचे.

Advertisement

ICC टी-20 विश्वकप के फाइनल में टीम इंडिया की जीत में निर्णायक भूमिका अदा करने वाले अभिषेक शर्मा ने इस धार्मिक यात्रा की तस्वीरें अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर कीं. इन तस्वीरों में अभिषेक ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आ रहे हैं. उनके माथे पर लाल रंग का तिलक भी लगा हुआ है.

वैष्णो देवी यात्रा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालते हुए अभिषेक शर्मा ने कैप्शन में 'जय माता दी' भी लिखा. बता दें कि अभिषेक शर्मा न सिर्फ क्रिकेट के मैदान पर एक्टिव दिखते हैं. बल्कि पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यों में भी उनकी खूब रुचि रहती है. इससे पहले भी कई बार उनकी पूजा-पाठ करते हुए तस्वीरें सामने आ चुकी हैं.

पिछले साल दिवाली पर भी अभिषेक ने परिवार के साथ देवी की पूजा करते हुए अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर डाली थी. इसके बाद जब वो अमृतसर स्थित गोल्डन टेम्पल के दर्शन करने गए, तब भी उनकी तस्वीरें सामने आई थीं.

Advertisement

बता दें कि फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 21 गेंदों पर करीब 247 के स्ट्राइक रेट से 52 रन जड़कर टीम को बड़े लक्ष्य तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी. अपनी इस धुंआधार पारी में अभिषेक ने 3 छक्के और 6 चौके जड़े थे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement