Surya Rahu 2026: धनतरेस तक अकाउंट रह सकता है जीरो, राहु-सूर्य ने इन 3 राशियों को घेरा

सूर्य 24 अक्टूबर को राहु के स्वामित्व वाले स्वाति नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं. सूर्य 6 नवंबर यानी धनतेरस तक राहु के नक्षत्र में ही रहेंगे. इस संयोग को तीन राशियों के लिए अशुभ माना जा रहा है. इन राशियों को आर्थिक मोर्चे पर नुकसान झेलने पड़ सकते हैं.

Advertisement
राहु-सूर्य के दुर्लभ संयोग को तीन राशियों के लिए अशुभ माना जा रहा है. (Photo: ITG) राहु-सूर्य के दुर्लभ संयोग को तीन राशियों के लिए अशुभ माना जा रहा है. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 6:39 PM IST

ज्योतिष में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है. इस नक्षत्र के स्वामी राहु हैं. ज्योतिषविदों का कहना है कि सूर्य 6 नवंबर यानी धनतेरस तक राहु के नक्षत्र में रहेंगे. इस संयोग को तीन राशियों के लिए अशुभ माना जा रहा है. इन राशियों को करीब 15 दिन तक करियर, कारोबार और आर्थिक मोर्चे पर नुकसान झेलना पड़ सकता है. नौकरीपेशा लोगों पर काम का दबाव बढ़ने की आशंका है. आइए इन राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव और बचने के उपाय जानते हैं.

Advertisement

मेष राशि
कामकाज पूरा करने में मुश्किलें आ सकती हैं. कारोबार से जुड़ी योजनाओं में मनचाहे नतीजे मिलने में देरी हो सकती है. ऐसे में जरूरी होगा कि आप धैर्य के साथ आगे बढ़ें और जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें. नौकरीपेशा लोगों को भी अपने कामकाज में संयम बनाए रखना होगा. काम के दौरान आने वाली चुनौतियों से घबराने के बजाय उन्हें समझदारी से सुलझाने की कोशिश करें. निजी रिश्तों में भी तनाव की स्थिति बन सकती है. निवेश से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें.

उपाय- रविवार के दिन गेंहू, गुड़, तांबा, जौ, लाल वस्त्र या लाल चंदन का दान करें.

कर्क राशि
व्यस्तता और मानसिक दबाव बढ़ सकता है. कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ने या एक साथ कई काम मिलने से परेशानी महसूस हो सकती है. ऐसी स्थिति में आत्मविश्वास में कमी आ सकती है. इसलिए काम को व्यवस्थित तरीके से पूरा करने और धैर्य बनाए रखने की जरूरत होगी. आर्थिक मामलों में भी सावधानी बरतनी होगी. अपने खर्चों पर नजर रखें और गैरजरूरी खर्चों से बचने की कोशिश करें. अगर आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो बिना पूरी तैयारी कोई बड़ा फैसला न लें.

Advertisement

उपाय- आदित्य हृदय स्तोत्र या गायत्री मंत्र का पाठ करें

धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए सूर्य का स्वाति नक्षत्र में गोचर कुछ कामों में देरी का संकेत दे सकता है. आपके बनते हुए काम अचानक अटक सकते हैं, जिससे निराशा महसूस हो सकती है. कार्यक्षेत्र में कुछ लोगों के कारण परेशानियां बढ़ने की आशंका है. ऐसे में किसी भी स्थिति पर तुरंत प्रतिक्रिया देने के बजाय संयम से काम लें. नौकरी और कारोबार में मनचाहा परिणाम हासिल करने के लिए सामान्य से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है. कामकाज की चुनौतियों के बीच अपने लक्ष्य पर ध्यान बनाए रखें.

उपाय- सूर्य बीज मंत्र ‘ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः’ का 108 बार जाप करें

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »