Surya Gochar 2026: तुला राशि में सूर्य का गोचर, एक महीना इन 3 राशियों को खूब होगा धन लाभ

अक्टूबर में सूर्य राशि परिवर्तन कर तुला में प्रवेश करेंगे. यहां पहले से मौजूद बुध और शुक्र के साथ सूर्य की युति बनेगी. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इससे त्रिग्रही योग के साथ बुधादित्य और शुक्रादित्य राजयोग बनने की स्थिति बनेगी. इसका असर सिंह, तुला और मकर राशि वालों के लिए खास बताया जा रहा है.

Advertisement
जानें, तुला राशि में सूर्य का गोचर किन राशियों को लाभ देने वाला है. (Photo: ITG) जानें, तुला राशि में सूर्य का गोचर किन राशियों को लाभ देने वाला है. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 13 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 9:30 AM IST

17 अक्टूबर को ग्रहों के राजा सूर्य कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में गोचर करने वाले हैं. इसके बाद सूर्य 16 नवंबर तक तुला राशि में ही संचरण करेंगे. शुक्र के तुला राशि में आते ही कुछ दिव्य योग भी बनेंगे. तुला राशि में पहले से बुध और शुक्र की युति है. इस राशि में सूर्य के पहुंचने से तीनों ग्रह एकसाथ आ जाएंगे. इससे बुधादित्य और शुक्रादित्य राजयोग का निर्माण भी होगा. आइए जानते हैं कि सूर्य का यह आगामी गोचर किन राशियों को लाभ देगा.

Advertisement

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए सूर्य का तुला राशि में गोचर तीसरे भाव में होगा. इस दौरान साहस, पराक्रम और ऊर्जा में वृद्धि हो सकती है. लंबे समय से किए जा रहे प्रयासों में सफलता मिलने के योग हैं. ऐसे काम जो काफी समय से अधूरे पड़े हैं, उनके पूरे होने की संभावना बन सकती है. नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय अच्छा रह सकता है. वेतन में वृद्धि के योग बन सकते हैं. व्यापार करने वाले लोगों को भी सफलता मिल सकती है. कारोबार में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल होने की संभावना है.

तुला राशि
सूर्य का यह गोचर आपकी राशि के लिे लाभकारी साबित हो सकता है. नौकरी और व्यापार से जुड़े मामलों में पद-प्रतिष्ठा बढ़ने के योग हैं. कार्यक्षेत्र में एक साथ कई तरह की उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं. नई तरह की जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. हालांकि, कुछ कामों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत होगी. आमदनी के मामले में भी सुधार के अच्छे योग बताए जा रहे हैं. नौकरी और व्यापार दोनों क्षेत्रों में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं.

Advertisement

मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए भी तुला राशि में सूर्य का गोचर लाभकारी हो सकता है. नौकरी और व्यापार में पद-प्रतिष्ठा बढ़ने के योग हैं. कार्यक्षेत्र में एक साथ कई उपलब्धियां मिल सकती हैं. इस दौरान करियर से जुड़े बदलाव सामने आ सकते हैं और नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं. करियर में बदलाव के साथ नई जिम्मेदारियां आने की संभावना है. हालांकि, अपने कुछ महत्वपूर्ण कामों में अतिरिक्त सावधानी बरतना जरूरी होगा. आमदनी में लाभ और सुधार के अच्छे योग बताए गए हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »