Somvati Amavasya 2026: सोमवती अमावस्या कल, 100 साल बाद शुभ संयोग, इन 3 राशियों को होगा लाभ

15 जून को साल की पहली सोमवती सोमवस्या पड़ रही है. यह सोमवती अमावस्या ज्येष्ठ माह में आ रही है और इस दिन सूर्य का राशि परिवर्तन भी हो रहा है. ज्योतिष गणना के अनुसार, ऐसा संयोग करीब 100 वर्षों बाद बनने जा रहा है.

Advertisement
15 जून को सोमवती अमावस्या के दिन ग्रहों के राजा सूर्य वृषभ से निकलकर मिथुन राशि में गोचर करेंगे. (Photo: ITG) 15 जून को सोमवती अमावस्या के दिन ग्रहों के राजा सूर्य वृषभ से निकलकर मिथुन राशि में गोचर करेंगे. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 जून 2026,
  • अपडेटेड 5:46 PM IST

Somvati Amavasya 2026: कल साल की पहली सोमवती अमावस्या है. इस सोमवती अमावस्या पर पूरे 100 साल बाद एक दुर्लभ संयोग बन रहा है. दरअसल साल की पहली सोमवती अमावस्या ज्येष्ठ अधिक मास में आई है. दूसरा, इस दिन सूर्य का राशि परिवर्तन भी हो रहा है. 15 जून को सोमवती अमावस्या के दिन ग्रहों के राजा सूर्य वृषभ से निकलकर मिथुन राशि में गोचर करेंगे. ज्योतिषविदों का कहना है कि सोमवती अमावस्या पर बन रहा ये दुर्लभ संयोग तीन राशियों को आर्थिक मोर्चे पर लाभ दे सकता है.

Advertisement

मेष राशि
आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है और महत्वपूर्ण निर्णय लेने की क्षमता पहले से मजबूत हो सकती है. आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं जिससे वित्तीय मामलों में राहत मिल सकती है. परिवार और रिश्तों में सामंजस्य बढ़ने की संभावना है. सरकारी क्षेत्र से जुड़े कार्यों में लाभ मिलने के योग बन रहे हैं. भूमि, भवन या वाहन से जुड़े मामलों में भी सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं. लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने के संकेत हैं और भाग्य का साथ मिलने से कई योजनाएं सफल हो सकती हैं.

सिंह राशि
आपके लिए आय के नए स्रोत बनने की संभावना दिखाई दे रही है. यदि आपने पहले कोई निवेश किया हुआ है तो उससे अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है. नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं या पदोन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं. व्यापार से जुड़े लोगों को मुनाफा मिलने के अच्छे संकेत हैं. मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलने से आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी. समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा भी बढ़ सकती है.

Advertisement

मकर राशि
नौकरी और व्यवसाय के क्षेत्र में मजबूती प्रदान करने वाला माना जा रहा है. आपके द्वारा किए गए प्रयासों और मेहनत का उचित परिणाम मिलने से संतोष की भावना बढ़ सकती है. करियर में स्थिरता और प्रगति के संकेत दिखाई दे रहे हैं. आकस्मिक धन लाभ के योग भी बन रहे हैं, जिससे आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में बेहतर हो सकती है. इसके अलावा स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी राहत मिलने के संकेत हैं. यदि पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां चल रही थीं तो उनमें धीरे-धीरे सुधार देखने को मिल सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »