Shukra Gochar 2026: धन, वैभव और सुखों का कारक ग्रह शुक्र 14 अक्टूबर को तुला राशि में अस्त होने वाला है. नवरात्र के पावन दिनों में शुक्र का अस्त होना कुछ राशियों के लिए अनुकूल नहीं माना जा रहा है. ज्योतिषविदों का कहना है कि शुक्र 14 से 30 अक्टूबर तक अस्त रहेंगे और इस अवधि में चार राशियों को आर्थिक मोर्चे नुकसान देंगे. इसलिए इन राशियों को महीने के अंत तक बहुत संभलकर रहने की सलाह दी जा रही है. आइए जानते हैं कि अस्ताचल शुक्र किन लोगों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है.
वृषभ राशि
अस्त शुक्र के कारण आपको स्वास्थ्य और ऊर्जा से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. इस समय शारीरिक सक्रियता में कमी और आकर्षण में गिरावट महसूस होगी. करियर के मोर्चे पर स्थिति पहले से ज्यादा चुनौतीपूर्ण मानी जा सकती है. शुक्र के अस्त होने के कारण आपको सुखों में भी कमी आ सकती है. आप जिन खुशियों का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए अभी और प्रतीक्षा करनी होगी.
मिथुन राशि
अस्ताचल शुक्र करियर में ग्रोथ के लिहाज से चिंता बढ़ाने वाला साबित हो सकता है. नौकरी करने वाले लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों या सहकर्मियों के साथ तालमेल बैठाने में परेशानी हो सकती है. व्यापारियों को सरकारी नियमों, नीतियों या प्रशासनिक प्रक्रियाओं के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. सट्टा, ट्रेडिंग या शेयर बाजार से जुड़े जातकों को इस दौरान बड़े जोखिम लेने से बचने की सलाह दी गई है. जल्दबाजी में लिया गया फैसला परेशानी बढ़ा सकता है.
तुला राशि
तुला राशि के जातक इस दौरान सामाजिक दबाव महसूस कर सकते हैं. दूसरों के प्रभाव में आकर फैसले लेने से मानसिक तनाव बढ़ेगा. आत्मविश्वास में कमी आ सकती है और सुख-सुविधाओं को पूरा करने के लिए आप खुद पर जरूरत से ज्यादा दबाव डाल सकते हैं. इसका असर आपके मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है. जीवनसाथी के साथ साझा धन, संयुक्त संपत्ति या निवेश से जुड़े मामलों में परेशानी हो सकती है. ससुराल पक्ष के साथ संबंधों में तनाव की आशंका भी जताई गई है.
मकर राशि
कार्यक्षेत्र में अनिश्चितताएं बढ़ सकती हैं. छिपे हुए विरोधियों के कारण करियर प्रभावित होने की आशंका है. मनचाही प्रगति हासिल करने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने पड़ सकते हैं. धनधान्य की कमी भी महसूस हो सकती है. आय और खर्च के बीच संतुलन बनाना आपके लिए थोड़ा मुश्किल होगा. विद्यार्थियों को भी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने में परेशानी हो सकती है, जिससे उनकी शैक्षणिक उपलब्धियां प्रभावित होने की आशंका है. ऐसे में काम और पढ़ाई से जुड़े लक्ष्यों पर ध्यान बनाए रखना जरूरी होगा.
aajtak.in