Shani Vakri 2026: शनि जल्द होंगे वक्री, साल के अंत तक इन 3 राशियों का पीछा नहीं छोड़ेगी मुसीबत

शनि देव 27 जुलाई को वक्री होने वाले हैं. यानी इस दिन मीन राशि में शनि की चाल उल्टी हो जाएगी. इसके बाद शनि 11 दिसंबर तक इसी अवस्था में रहने वाले हैं. यह अवधि तीन राशियों के लिए संकटों से भरी मानी जा रही है.

Advertisement
शनि देव 27 जुलाई को मीन राशि में वक्री होने वाले हैं. (Photo: ITG) शनि देव 27 जुलाई को मीन राशि में वक्री होने वाले हैं. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:00 PM IST

Shani Vakri 2026: कर्म और न्याय के देवता शनि की चाल बदलने वाली है. द्रिक पंचांग के अनुसार, शनि देव 27 जुलाई को वक्री होने वाले हैं. यानी इस दिन मीन राशि में शनि की चाल उल्टी हो जाएगी. इसके बाद शनि 11 दिसंबर तक इसी अवस्था में रहने वाले हैं. ज्योतिषविदों का कहना है कि शनि का वक्री होना तीन राशियों के लिए चिंताजनक हो सकता है. शनि की उल्टी चाल शुरू होते ही तीन राशि के जातकों को करीब चार महीने बहुत सावधानी से रहना होगा. आइए इन अनलकी राशियों के बारे में आपको बताते हैं.

Advertisement

मेष राशि
शनि की वक्री चाल मेष राशि वालों के लिए चुनौतीपूर्ण मानी जा रही है. आपको करियर में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. ऑफिस में सहकर्मियों के साथ मतभेद होने की आशंका रहेगी. कामकाज में दबाव महसूस होगा. बने बनाए काम भी आपके बिगड़ सकते हैं. वैवाहिक जीवन में भी असहमति और विवाद की स्थिति रहेगी. धैर्य से काम लें.

कुंभ राशि
वक्री शनि आपके लिए भी नुकसानदायक हो सकता है. शनि की चाल पलटते ही निवेश से बचने की सलाह है. जल्दबाजी में लिए गए फैसले आर्थिक नुकसान देंगे. करियर के लिहाज से समय थोड़ा मुश्किल दिख रहा है. पेशेवर मोर्चे पर छोटी सी गलती भी बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है. एकाग्रता कम होने से काम की क्वालिटी पर भी खराब असर पड़ेगा. रिश्ते-नाते के मामले में भी स्थिति चिंताजनक रह सकती है.

Advertisement

मीन राशि
वक्री शनि आपको पेशेवर मोर्चे पर परेशान कर सकता है. मानसिक परेशानी बढ़ सकती है. आप जिन कार्यों  को बहुत शिद्दत से पूरा करने में जुटे हुए हैं, उनमें असफल हो सकते हैं. दोस्तों और रिश्तेदारों से भी आपका कटाव हो सकता है. इस दौरान बड़ी मुश्किल से किसी के साथ आपका मन मेल खाएगा. बात-बात पर लोगों के साथ मनमुटाव हो सकता है. धैर्य और अनुशासन के साथ आगे बढ़ना ही बेहतर होगा.

क्या उपाय करें?
शनि के वक्री होने के बाद कुछ खास उपाय करने से आपको फायदा हो सकता है.  हर शनिवार को ॐ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का तीन माला का जाप करें. शनिवार शाम पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं और उसकी सात बार परिक्रमा करें. मजदूर, कमजोर या पीड़ित वर्ग के साथ अन्याय न करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »