Shani Gochar: मेष राशि में कब जाएंगे शनि देव? कुंभ समेत इन राशियों की दूर होगी साढेसाती ढैय्या!

Shani Gochar 2027: साल 2027 में शनि देव मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. शनि के इस महागोचर से कुंभ, सिंह और धनु राशि के जातकों को साढ़ेसाती और ढैय्या के कष्टों से बड़ी राहत मिलेगी. इन राशियों के लिए तरक्की और बंपर धन लाभ का सुनहरा समय शुरू होगा.

Advertisement
17 अप्रैल को शनि की बदलती चाल से इन लोगों की बढ़ेगी आय (Photo: ITG) 17 अप्रैल को शनि की बदलती चाल से इन लोगों की बढ़ेगी आय (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:25 PM IST

Shani Gochar 2027: ज्योतिष शास्त्र में न्याय और कर्मफल दाता माने जाने वाले शनि देव का राशि परिवर्तन बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है.  वर्तमान में मीन राशि में विराजमान शनि देव जल्द ही मंगल की राशि मेष में गोचर करने जा रहे हैं.  शनि का यह राशि परिवर्तन देश-दुनिया के साथ-साथ सभी 12 राशियों पर बड़ा असर डालेगा. हालांकि, 3 राशियां ऐसी हैं जिनके लिए यह गोचर बेहद भाग्यशाली रहेगा और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे. आइए जानते हैं कि शनि देव मेष राशि में कब प्रवेश करेंगे और किन राशियों की बंद किस्मत का ताला खुलने वाला है. 

Advertisement

जानिए कब होगा शनि का मेष राशि में गोचर
ज्योतिषीय गणना के अनुसार, शनि देव 3 जून 2027, गुरुवार को सुबह 06 बजकर 23 मिनट पर मेष राशि में प्रवेश करेंगे. इसके बाद वक्री चाल चलते हुए वह 20 अक्टूबर 2027 को दोबारा मीन राशि में लौट आएंगे. हालांकि, 23 फरवरी 2028 को शनि एक बार फिर मेष राशि में गोचर करेंगे वो यहां 7 अगस्त 2029 तक रहेंगे.  इसके बाद वह वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे. 

कुंभ राशि
मेष राशि में शनि का आना कुंभ राशि के जातकों के लिए वरदान साबित होगा.  इस गोचर के साथ ही कुंभ राशि वालों को लंबे समय से चल रही शनि की साढ़ेसाती से पूरी तरह मुक्ति मिल जाएगी. चूंकि शनि आपकी राशि के स्वामी हैं, इसलिए आप पर उनकी विशेष कृपा रहेगी. मानसिक तनाव दूर होगा, कर्ज के बोझ से राहत मिलेगी . 

Advertisement

सिंह राशि
शनि के मेष राशि में प्रवेश करते ही सिंह राशि के जातकों पर चल रही शनि की ढैय्या का प्रभाव समाप्त हो जाएगा.  ढैय्या हटने से आपके पारिवारिक जीवन में चल रहा तनाव और कलह दूर होगी. कार्यों में आ रही रुकावटें खत्म होंगी , आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत होगी.  फिजूलखर्ची पर लगाम लगेगी . 

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए भी शनि का यह गोचर बेहद शुभ रहने वाला है. मेष राशि में शनि के आते ही आपको भी शनि की ढैय्या से परमानेंट छुटकारा मिल जाएगा.  इसके सकारात्मक प्रभाव से आपको करियर और बिजनेस में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. निवेश करने के लिए यह समय बेहद अनुकूल रहेगा . 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement