Kal Ka Rashifal 24 August 2026: सावन का आखिरी सोमवार कल, कुंभ राशि में बनेंगे आय के नए स्रोत, जानें अपनी राशि का हाल

Kal Ka Rashifal 24 August 2026: मीन राशि वाले कल कामकाज में अपने समकक्षों को प्रभावित करने में सफल हो सकते हैं. अच्छे और उचित प्रस्ताव मिलने के संकेत हैं. संपर्क और संवाद बेहतर रहेगा. कारोबार से जुड़े प्रयासों को गति मिलेगी. पेशेवर रवैये और प्रबंधन पर आपका जोर बढ़ेगा.

Advertisement
जानें, सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है 24 अगस्त का दिन. (Photo: ITG) जानें, सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है 24 अगस्त का दिन. (Photo: ITG)

अरुणेश कुमार शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 23 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 3:53 PM IST

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए कल का दिन कई मामलों में अच्छा रह सकता है. कार्यक्षेत्र में इच्छित सफलता मिलने के योग हैं. आप किसी मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं. महत्वपूर्ण चर्चाओं का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा. वरिष्ठ लोगों का साथ और मार्गदर्शन बना रहेगा. कार्य विस्तार से जुड़े मामलों में आपकी रुचि बढ़ेगी. आसपास के लोगों का समर्थन मिलेगा. जो अवसर सामने आएंगे, उन्हें भुनाने की कोशिश सफल हो सकती है.

Advertisement

शुभ रंग: लाल, गुलाबी
शुभ अंक: 2, 6 और 9
कल का उपाय: भगवान शिवशंकर की पूजा-वंदना करें और जलाभिषेक करें. ॐ नमः शिवाय का जाप करें. अपने संकल्प पर कायम रहें और बड़ा सोचें.

वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए कल आर्थिक चुनौतियां बढ़ सकती हैं. अचानक आने वाली रुकावटों से काम की गति प्रभावित हो सकती है. इसलिए पैसों के लेनदेन में विशेष सावधानी रखें. किसी भी आर्थिक फैसले में जल्दबाजी से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा. परिवार का सहयोग बढ़ाने की कोशिश करें. पेशेवर परिस्थितियों को अपने नियंत्रण में रखने की जरूरत होगी. किसी बात को लेकर जरूरत से ज्यादा उत्साहित होने से बचें. दूसरों की बातों को लेकर अतिसंवेदनशील प्रतिक्रिया देने से भी बचना होगा.

शुभ रंग: सिल्वर
शुभ अंक: 2, 6 और 9
कल का उपाय: भगवान शिवशंकर की पूजा और जलाभिषेक करें. ॐ नमः शिवाय का जाप करें. व्रत का संकल्प बनाए रखें और किसी पीड़ित व्यक्ति की मदद करें.

Advertisement

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए उद्योग और व्यापार से जुड़े मामलों में विविध परिणाम बेहतर हो सकते हैं. साझा गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिलेगा. टीम का सहयोग मिलेगा और साथियों का विश्वास बना रहेगा. काम को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाने पर लाभ होगा. अपने स्वास्थ्य से जुड़े संकेतों पर ध्यान दें. नियमों की अनदेखी करने से बचें. कल व्यवस्था और अनुशासन पर जोर देना जरूरी होगा. लक्ष्य के प्रति आपकी प्रतिबद्धता बनी रहेगी. कामकाज में सतर्कता रखेंगे तो बेहतर परिणाम हासिल कर सकते हैं.

शुभ रंग: एक्वा ब्लू
शुभ अंक: 2, 5 और 6
कल का उपाय: भगवान शिवशंकर की पूजा-वंदना और जलाभिषेक करें. ॐ नमः शिवाय का जाप करें. साहस बनाए रखें और सहयोग की भावना से काम करें.

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए समय पर काम पूरा करने की आदत फायदेमंद रहेगी. सेवा और प्रबंधन से जुड़े कामों में लापरवाही न करें. रिश्तों में मजबूती बनाए रखने की कोशिश करें. मेहनत और लगन से कार्यक्षेत्र में अपनी उचित जगह बनाने में सफलता मिल सकती है. स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें. पेशेवर मामलों को बेहतर तरीके से संभाल पाएंगे. वरिष्ठों और अनुभवी लोगों की सलाह पर ध्यान देना लाभकारी रहेगा. बढ़ते खर्च पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें. जिद में आकर कोई फैसला लेने से बचें.

Advertisement

शुभ रंग: हल्का गुलाबी
शुभ अंक: 2, 6 और 9
कल का उपाय: भगवान शिवशंकर की पूजा-वंदना और जलाभिषेक करें. ॐ नमः शिवाय का जाप करें. नियमितता बनाए रखें.

सिंह राशि
सिंह राशि वालों को कल मित्रों के साथ समय बिताने के अच्छे अवसर मिल सकते हैं. प्रिय व्यक्ति के साथ सुखद पल बिताने का मौका मिलेगा. आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे. करीबियों का साथ मिलेगा और भ्रमण या मनोरंजन से जुड़े कार्यक्रम बन सकते हैं. लाभ के अवसर बढ़ेंगे. हालांकि रिश्तों में स्पष्टता बनाए रखना जरूरी होगा. प्रेम, स्नेह और मित्रता को मजबूत करने पर आपका जोर रहेगा. मन की बात करीबियों के साथ साझा कर सकते हैं. महत्वपूर्ण विषयों में उत्साह और उमंग बनी रहेगी.

शुभ रंग: गहरा गुलाबी
शुभ अंक: 1, 2 और 5
कल का उपाय: भगवान शिवशंकर की पूजा-वंदना और जलाभिषेक करें. ॐ नमः शिवाय का जाप करें. उत्साह के साथ अपने काम पूरे करें.

कन्या राशि
कन्या राशि वाले परिवार के लोगों के साथ मिलकर कई कार्यों को गति दे सकते हैं. करियर में प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक रह सकता है. अनुबंध और तय नियमों का पालन करना जरूरी होगा. खानपान पर ध्यान दें और अपनी दिनचर्या को बेहतर बनाए रखें. घरवालों के साथ स्नेह और विश्वास बढ़ाने की कोशिश करें. अलग-अलग कामों में जल्दबाजी करने से बचना होगा. आर्थिक मामलों में सूझबूझ से फैसले लें. भावुक होकर कोई निर्णय न करें. बातचीत के दौरान विनम्रता बनाए रखना आपके हित में रहेगा.

Advertisement

शुभ रंग: मूनलाइट
शुभ अंक: 2, 5 और 6
कल का उपाय: भगवान शिवशंकर की पूजा-वंदना और जलाभिषेक करें. ॐ नमः शिवाय का जाप करें. अहंकार से बचें.

तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए कल व्यवस्था और नियमों का पालन करना लाभकारी रहेगा. कला और कौशल से जुड़े कामों में गति आएगी. साझेदारी पर जोर रहेगा. साहसिक गतिविधियों में पहल करने का मौका मिल सकता है. विभिन्न प्रयासों को मजबूती मिलेगी. सहकारिता की भावना से काम करने पर सफलता हासिल हो सकती है. बड़े लोगों का सम्मान बनाए रखें. शुभ सूचनाएं मिल सकती हैं. परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालने में सफलता मिलेगी. पारंपरिक व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए दिन उपयोगी रह सकता है.

शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 2, 6 और 9
कल का उपाय: भगवान शिवशंकर की पूजा-वंदना और जलाभिषेक करें. ॐ नमः शिवाय का जाप करें. लोगों से मेलजोल बढ़ाएं.

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले कल अपने करीबियों की खुशियां बढ़ाने की कोशिश करेंगे. घर-परिवार के आयोजनों में शामिल होने का मौका मिल सकता है. निजी मामलों में आपकी रुचि बढ़ेगी. काम और कारोबार में सफलता मिलने के योग हैं. आपको आकर्षक प्रस्ताव मिल सकते हैं. कोई बड़ी उपलब्धि भी आपके पक्ष में आ सकती है. पारंपरिक कारोबार में तेजी देखने को मिल सकती है. अनुकूल माहौल का फायदा उठाने का प्रयास करें. सुख और आपसी सामंजस्य बना रहेगा.

Advertisement

शुभ रंग: मरून
शुभ अंक: 3, 6 और 9
कल का उपाय: भगवान शिवशंकर की पूजा-वंदना और जलाभिषेक करें. ॐ नमः शिवाय का जाप करें. सभी के प्रति आदर और सम्मान बनाए रखें.

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए कल सहयोग का स्तर बढ़ सकता है. रचनात्मकता पर जोर रहेगा. आप बड़े दिल से काम लेंगे और करीबियों की खुशियां बढ़ाने की कोशिश करेंगे. करियर और कारोबार में सकारात्मक स्थिति बनी रह सकती है. प्रियजनों के साथ सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा. प्रेम और स्नेह से जुड़े प्रयासों को गति मिलेगी. निजी मामलों में सक्रियता बढ़ेगी. रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा. आपके प्रयासों को परिस्थितियों का अनुकूल साथ मिल सकता है.

शुभ रंग: भगवा
शुभ अंक: 2, 3 और 9
कल का उपाय: भगवान शिवशंकर की पूजा-वंदना और जलाभिषेक करें. ॐ नमः शिवाय का जाप करें. खुद को व्यवस्थित और सुसज्जित बनाए रखें.

मकर राशि
मकर राशि वालों को कल खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत होगी. निवेश अधिक होने से आर्थिक दबाव बढ़ सकता है. रिश्तेदारों का भरोसा बनाए रखें. विदेश जाने से जुड़ी संभावनाएं मजबूत हो सकती हैं. बजट पर विशेष ध्यान दें. पैसों के लेनदेन में नियंत्रण रखें. बड़े लोगों की सलाह से आगे बढ़ना फायदेमंद रहेगा. कामकाज में सहजता बनी रह सकती है. नियमों और व्यवस्था के अनुसार काम करने से स्थिति संभली रहेगी. काम की गति कुछ धीमी रह सकती है.

Advertisement

शुभ रंग: मड कलर
शुभ अंक: 2, 6 और 8
कल का उपाय: भगवान शिवशंकर की पूजा-वंदना और जलाभिषेक करें. ॐ नमः शिवाय का जाप करें. हर निर्णय में विवेक से काम लें.

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए कल आर्थिक लक्ष्यों को पूरा करने पर जोर रहेगा. कामकाज उम्मीद से बेहतर रह सकता है. आसपास का माहौल सुखद बनेगा. चर्चाओं में सकारात्मकता रहेगी. मित्रों के साथ सामंजस्य बढ़ेगा. रिश्तेदारों का घर आना हो सकता है. प्रेम संबंधों में सुधार के संकेत हैं. प्रशासन से जुड़े काम बन सकते हैं. मान-सम्मान में वृद्धि होगी. अलग-अलग प्रयासों में सफलता मिलने की संभावना है. करियर में नए अवसर सामने आ सकते हैं. आय के नए स्रोत बनने के संकेत हैं. विभिन्न प्रयासों में लाभ की स्थिति बेहतर होगी.

शुभ रंग: मूनस्टोन
शुभ अंक: 2, 6 और 8
कल का उपाय: भगवान शिवशंकर की पूजा-वंदना और जलाभिषेक करें. ॐ नमः शिवाय का जाप करें. अपनी व्यवस्था और अनुशासन पर जोर रखें.

मीन राशि
मीन राशि वाले कल कामकाज में अपने समकक्षों को प्रभावित करने में सफल हो सकते हैं. अच्छे और उचित प्रस्ताव मिलने के संकेत हैं. संपर्क और संवाद बेहतर रहेगा. कारोबार से जुड़े प्रयासों को गति मिलेगी. पेशेवर रवैये और प्रबंधन पर आपका जोर बढ़ेगा. आपके काम से लोग प्रभावित हो सकते हैं. कई अलग-अलग कार्यों को आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा. संपर्क और संचार मजबूत होंगे. खानपान और दिनचर्या को बेहतर बनाने पर भी ध्यान दें.

Advertisement

शुभ रंग: स्वर्णिम
शुभ अंक: 2, 3 और 6
कल का उपाय: भगवान शिवशंकर की पूजा-वंदना और जलाभिषेक करें. ॐ नमः शिवाय का जाप करें. सहज बने रहें और परिस्थितियों के अनुसार आगे बढ़ें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »