Hastrekha Shastra: कब होगी शादी और कैसा मिलेगा जीवनसाथी? हथेली की ये रेखा देती है संकेत

Hastrekha Shastra: हस्तरेखा शास्त्र में विवाह रेखा को शादी और वैवाहिक जीवन से जोड़कर देखा जाता है. मान्यता है कि इस रेखा से शादी की उम्र और वैवाहिक जीवन के बारे में पता चलता है.

Advertisement
हथेली की विवाह रेखा खोलती है शादी के राज! (Photo: ITG) हथेली की विवाह रेखा खोलती है शादी के राज! (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:17 AM IST

Marriage Line in Palmistry: कहते हैं कि शादियां स्वर्ग में तय होती हैं. लेकिन हस्तरेखा शास्त्र में हथेली की रेखाओं को भी प्रेम और वैवाहिक जीवन से जोड़कर देखा जाता है. हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, विवाह रेखा को पढ़ने से पहले शुक्र पर्वत और हृदय रेखा पर भी ध्यान दिया जाता है. मान्यता है कि साफ हृदय रेखा अच्छे रिश्ते का संकेत देती है, जबकि उभरे हुए शुक्र पर्वत को प्रेम और आकर्षण से जोड़कर देखा जाता है. ऐसे में आइए जानते हैं हथेली की विवाह रेखा से जुड़ी मान्यताएं. 

Advertisement

हथेली में कहां होती है विवाह रेखा?

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, विवाह रेखा छोटी उंगली के ठीक नीचे, हथेली के बाहरी किनारे पर और हृदय रेखा के ऊपर होती है. इस जगह पर मौजूद एक या एक से अधिक छोटी रेखाओं को प्रेम संबंधों और विवाह से जोड़कर देखा जाता है.

विवाह की उम्र का कैसे चलता है पता?

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हाथ में हृदय रेखा और छोटी उंगली के बीच की जगह से शादी की उम्र का अंदाजा लगाया जाता है. अगर रेखा बीच में हो, तो इसे करीब 25 साल की उम्र में शादी होने का संकेत माना जाता है. वहीं, रेखा हृदय रेखा के पास हो, तो कम उम्र में शादी होने की संभावना मानी जाती है. इसके अलावा, अगर रेखा छोटी उंगली के पास हो, तो इसे देर से शादी होने का संकेत माना जाता है

Advertisement

खुशहाल शादी के संकेत

हस्तरेखा शास्त्र में विवाह रेखा की लंबाई और बनावट से वैवाहिक जीवन के बारे में कई मान्यताएं जुड़ी हैं. माना जाता है कि हाथ की इन रेखाओं से रिश्ते से जुड़े कुछ संकेत मिल सकते हैं.

साफ और लंबी विवाह रेखा:  इसे खुशहाल और लंबे वैवाहिक जीवन का संकेत माना जाता है.

रेखा पर गोल निशान: विवाह रेखा पर छोटा गोल निशान होने को रिश्ते में परेशानियों से जोड़कर देखा जाता है.

रेखा की शुरुआत में कांटे जैसा निशान: इसे रिश्ते की शुरुआत में देरी या निराशा का संकेत माना जाता है.

रेखा के अंत में कांटे जैसा निशान:  इसे रिश्ते में दूरी या अलगाव की आशंका से जोड़ा जाता है.

शुक्र वलय को काटती हुई रेखा: हस्तरेखा शास्त्र में इसे रिश्ते में तनाव या आपसी मतभेद का संकेत माना जाता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »