Dream Astrology: सपने में मृत व्यक्ति का आना शुभ या अशुभ, जानें क्या कहता है स्वप्न शास्त्र

Dream Astrology: क्या आपके सपने में भी दिवंगत परिजन या करीबी मित्र दिखाई देते हैं? स्वप्न शास्त्र के अनुसार, मरे हुए लोगों का स्वस्थ, उदास, बीमार या मौन दिखना महज इत्तेफाक नहीं होता है जानें इन सपनों के पीछे छिपे बेहद खास और बड़े संकेत.

Advertisement
सुबह के सपने (Photo: Pixabay) सुबह के सपने (Photo: Pixabay)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:06 AM IST

Dream Astrology: यदि आपने भी कभी अपने किसी प्रियजन, करीबी दोस्त या रिश्तेदार को खोया है, तो संभव है कि वह आपको सपनों में जरूर दिखाई दिया हो. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसे सपने आखिर क्यों आते हैं?

हिंदू शास्त्रों में हर सपने का एक विशेष अर्थ बताया गया है. यहां तक कि सपनों पर आधारित एक पूरा शास्त्र मौजूद है, जिसे स्वप्न शास्त्र कहा जाता है. इसी स्वप्न शास्त्र में हमें ऐसे सपनों के संकेत और उनके अर्थ विस्तार से मिलते हैं.

Advertisement

मृत व्यक्ति स्वस्थ दिखाई दे

यदि कोई व्यक्ति बीमारी से मृत्यु को प्राप्त हुआ हो और वह सपने में स्वस्थ दिखाई दे. तो यह संकेत होता है कि उसका पुनर्जन्म किसी अच्छे स्थान पर हो चुका है. इसे आश्वासन स्वप्न कहा जाता है. ऐसे में आपको चिंता छोड़कर आगे बढ़ जाना चाहिए.

अकाल मृत्यु वाले व्यक्ति का बीमार दिखना

यदि किसी स्वस्थ व्यक्ति की अचानक मृत्यु हुई हो और वह सपने में बीमार दिखाई दे, तो यह संकेत है कि उसकी कोई इच्छा अधूरी रह गई है. यदि आपको उस इच्छा का अंदाजा हो, तो उसे पूरा करने का प्रयास जरूर करें. ऐसा करने से उसकी आत्मा को शांति मिलती है और घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है.

जीवित व्यक्ति का मृत दिखाई देना

अगर आप किसी जीवित व्यक्ति को सपने में मृत देखते हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है. स्वप्न शास्त्र के अनुसार इसका अर्थ उल्टा होता है यानी उस व्यक्ति की आयु बढ़ने वाली है.

Advertisement

मृत परिजन सपने में दिखें लेकिन कुछ बोलें नहीं

यदि मृत परिजन सपने में आते हैं लेकिन कुछ कहते नहीं, तो यह संकेत है कि वे आपको किसी बात के लिए सावधान करना चाहते हैं. संभव है कि आप कोई गलत कदम उठाने वाले हों.

आशीर्वाद देना या उदास दिखना

यदि मृत परिजन सपने में आशीर्वाद देकर जाएं, तो यह सफलता का संकेत है. लेकिन यदि वे उदास या नाराज दिखें, तो समझ जाएं कि आपका कोई निर्णय गलत हो सकता है.

सपने में वस्तुओं की मांग करना

अगर आपको लगे कि मृत परिजन भूखे हैं या उनके पास जूते नहीं हैं तो इसका मतलब है कि वे आपसे कुछ मांग रहे हैं. ऐसी स्थिति में उनकी इच्छा के अनुसार वस्तु का दान करें,
और मन ही मन उन्हें समर्पित करें.

घर के आसपास दिखाई देना

अगर वे घर में या आसपास दिखें, तो इसका अर्थ है कि उनका मोह अभी भी परिवार से जुड़ा हुआ है. ऐसे में अमावस्या के दिन पितरों के नाम दान करें, और गाय को रोटी खिलाएं.

शव यात्रा देखना

सपने में शव यात्रा देखना अशुभ नहीं होता है. यह संकेत देता है कि आपकी मनोकामनाएं जल्द पूरी होने वाली हैं.

मृत व्यक्ति का क्रोधित या रोता हुआ दिखना

Advertisement

यदि मृत व्यक्ति गुस्से में दिखे, तो वह आपसे कुछ चाहता है. अगर वह रोता हुआ दिखाई दे तो भी यह शुभ संकेत माना जाता है कि यह आपके जीवन में आने वाले अच्छे समय की ओर इशारा करता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »