Door Mat Vastu Tips: गलती से भी दहलीज पर न रखें ऐसा डोरमैट, गरीबी को देता है दावत

वास्तु में हर वो चीज जीवन पर प्रभाव डालती है जो लम्बे समय तक (करीब डेढ़ महीने से ज्यादा) एक ही स्थान पर रहे. मुख्य द्वार को घर की ऊर्जा का प्रवेश द्वार माना जाता है. ऐसे में दहलीज पर रखा डोरमेट न केवल घर में धूल-मिट्टी आने से रोकता है, बल्कि ऊर्जा के प्रवाह को प्रभावित करता है.

Advertisement
वास्तु में हर वो चीज जीवन पर प्रभाव डालती है जो लम्बे समय तक (करीब डेढ़ महीने से ज्यादा) एक ही स्थान पर रहे. (Photo: ITG) वास्तु में हर वो चीज जीवन पर प्रभाव डालती है जो लम्बे समय तक (करीब डेढ़ महीने से ज्यादा) एक ही स्थान पर रहे. (Photo: ITG)

अंशु पारीक

  • नई दिल्ली,
  • 21 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 4:21 PM IST

घर की दहलीज पर पड़े डोरमेट को केवल साफ-सफाई का साधन माना जाता है. लेकिन यह छोटी सी चीज भी घर की सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा पर गहरा प्रभाव डाल सकती है. वास्तु में हर वो चीज जीवन पर प्रभाव डालती है जो लम्बे समय तक (करीब डेढ़ महीने से ज्यादा) एक ही स्थान पर रहे. मुख्य द्वार को घर की ऊर्जा का प्रवेश द्वार माना जाता है. ऐसे में दहलीज पर रखा डोरमेट न केवल घर में धूल-मिट्टी आने से रोकता है, बल्कि ऊर्जा के प्रवाह को भी प्रभावित करता है. सही दिशा में उचित रंग का डोरमेट लगाने से घर में सुख-समृद्धि, शांति और सकारात्मकता बढ़ती है. वहीं गलत रंग और दिशा नकारात्मक प्रभाव भी ला सकते हैं.

Advertisement

दिशा के अनुसार डोरमेट का रंग
उत्तर दिशा: यह दिशा धन और अवसरों से जुड़ी मानी जाती है. यहां नीले या हरे रंग का डोरमेट शुभ माना जाता है. इससे करियर में प्रगति और आर्थिक स्थिरता आती है.

पूर्व दिशा: यह दिशा स्वास्थ्य और नई शुरुआत का प्रतीक है. सही लोगों से कनेक्शन और घर में सुख समृद्धि लाने की दिशा है. यहां हल्के हरे, क्रीम रंग के डोरमेट लगाने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और घर के सदस्यों का स्वास्थ्य बेहतर रहता है.

दक्षिण दिशा: अग्नि तत्व से जुड़ी इस दिशा में लाल, गुलाबी और हरे रंग के डोरमेट उपयुक्त माने जाते हैं. ये रंग आत्मविश्वास और पहचान को मजबूत करते हैं. जीवन में लग्जरी, नाम, स्वास्थ को प्रबावित करती है यह दिशा. 

पश्चिम दिशा: आकाश तत्व की इस दिशा में सफेद, ग्रे या हल्के रंग के डोरमेट लगाने से जीवन में स्थिरता और मानसिक संतुलन मिलता है. आपकी इच्छाओं की पूर्ति होती है. 

Advertisement

गलत रंग के डोरमेट के नकारात्मक प्रभाव
अगर दिशा तत्व के विपरीत रंग का डोरमेट लगाया जाए तो इसका असर घर की ऊर्जा पर नकारात्मक रूप में दिख सकता है. उदाहरण के लिए, उत्तर दिशा में गहरे लाल या पीले रंग का डोरमेट लगाने से आर्थिक रुकावटें, अवसरों में कमी और तनाव बढ़ सकता है. इसी तरह दक्षिण दिशा में नीले, सफेद रंगों का डोरमेट लगाने से आत्मविश्वास में कमी और कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं. पूरब दिशा में पीले और सफेद व पश्चिम दिशा में हरे और लाल रंग के डारमेट नहीं लगाने चाहिए.

इसके अलावा, गंदा या फटा हुआ डोरमेट भी नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है. इससे घर में कलह, मानसिक अशांति और कामों में अड़चनें बढ़ सकती हैं. डोरमेट हमेशा स्वच्छ और सही स्थिति में होना चाहिए.

सही रंग के डोरमेट के सकारात्मक प्रभाव
दिसा तत्व के अनुरूप रंग का चुनाव करते हुए डोरमेट रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है. यह न केवल बाहरी नकारात्मक ऊर्जा को रोकता है, बल्कि सुख-समृद्धि और शांति को भी आमंत्रित करता है. सही डोरमेट से घर में प्रवेश करने वाले व्यक्ति को भी अच्छा और सुकून भरा अनुभव होता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »