Diwali 2026: मां लक्ष्मी की 3 प्रिय राशियां, दिवाली पर कुंभ सहित इनकी चांदी ही चांदी

आज दिवाली है. दिवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा का विधान बताया गया है. आइए दीपावली के पावन अवसर पर जानते हैं कि मां लक्ष्मी की तीन प्रिय राशियों के लिए दिवाली का पर्व इस बार कैसा रहने वाला है.

Advertisement
दिवाली पर वक्री शुक्र के स्वराशि तुला में होने से मालव्य राजयोग बन रहा है. (Photo: ITG) दिवाली पर वक्री शुक्र के स्वराशि तुला में होने से मालव्य राजयोग बन रहा है. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 6:00 PM IST

आज शुभ दीपावली का पर्व मनाया जा रहा है. इस साल दिवाली पर सूर्य और बुध के तुला राशि में साथ होने से बुधादित्य राजयोग बनेगा. वक्री शुक्र के स्वराशि तुला में होने से मालव्य राजयोग भी बन रहा है. कुल मिलाकर इस बार दिवाली एक बड़े ही शुभ संयोग में पड़ रही है. ऐसे में ज्योतिषविदों का कहना है कि मां लक्ष्मी की प्रिय कुछ राशियों के लिए यह दिवाली ज्यादा उत्तम रहेगी. इन धन, करियर, कारोबार जैसे मोर्चे पर जबरदस्त लाभ मिल सकता है. आइए जानते हैं.

Advertisement

वृषभ राशि
आमदनी बढ़ाने के नए की तलाश पूरी हो सकती है. पुराने निवेश और आर्थिक योजनाओं से फायदा मिलने की संभावना है. हालांकि, शेयर बाजार और जोखिम वाले निवेश में सोच-समझकर ही कदम उठाएं. पैतृक संपत्ति से भी लाभ होने की संभावना है. नौकरी में नई जिम्मेदारी या पद में बदलाव के अवसर मिल सकते हैं. कार्यक्षेत्र में आपकी अलग पहचान बनेगी. कारोबार करने वालों को नए क्लाइंट और व्यावसायिक संपर्कों से लाभ मिल सकता है. घर-परिवार में नई खुशियों की दस्तक हो सकती है.

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए दिवाली पर सूर्य और बुध का आपकी राशि में होना महत्वपूर्ण रहेगा. करियर में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. लेकिन प्रमोशन-इन्क्रीमेंट का लाभ भी मिल सकता है. कमाई के कुछ अच्छे अवसर भी आपको मिल सकते हैं. जितनी ज्यादा मेहनत, उतने अच्छे परिणाम आपको मिलेंगे. वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध बनेंगे. कारोबारियों के लिए नए संपर्क और व्यावसायिक योजनाएं फायदेमंद हो सकती हैं. जो लोग लंबे समय से सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे हुए हैं. उन्हें भी जल्द कोई शुभ समाचार मिल सकता है.

Advertisement

कुंभ राशि
आय के नए स्रोत अर्जित करने में सफल रहेंगे. बैंक-बैलेंस आपका बढ़त पर रहेगा. रुपया पैसा सरलता से आपकी जेब में आएगा. लेकिन धन कमाने के साथ उसे बचाकर रखना भी आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए. पुराने निवेश और बचत योजनाओं पर ध्यान देना लाभदायक रहेगा. हालांकि, अचानक खर्चों और जोखिम भरे निवेश से सावधान रहें. नया व्यापार या कारोबार शुरू करने के लिहाज से भी समय बहुत अच्छा दिखाई दे रहा है. मां लक्ष्मी का नाम लेकर इस दिन कोई भी नया कार्य शुरू किया जा सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »