Chandra Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को मन, माता, मानसिक स्थिति और धन के प्रवाह का कारक माना जाता है. चंद्रमा सबसे तीव्र गति से चलने वाले ग्रह हैं, जो लगभग हर सवा दो दिन में अपनी राशि बदलते हैं. इसी कड़ी में आज 16 जुलाई 2026 की रात 07 बजकर 53 मिनट पर चंद्रमा कर्क राशि से निकलकर सूर्य के स्वामित्व वाली सिंह राशि में गोचर कर जाएंगे.
आज का दिन ज्योतिषीय नजरिए से पहले ही बहुत बड़ा है क्योंकि आज कर्क संक्रांति भी है. ऐसे में आज रात होने वाला चंद्रमा का यह गोचर कुछ विशेष राशियों के लिए बेहद शुभ और भाग्यशाली रहने वाला है. आइए जानते हैं चंद्रमा के सिंह राशि में आने से किन राशियों को बंपर लाभ मिलने वाला है.
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए चंद्रमा का यह गोचर पंचम भाव में होने जा रहा है. इसके प्रभाव से आपकी तार्किक क्षमता और निर्णय लेने की शक्ति मजबूत होगी. आर्थिक रूप से यह समय शानदार रहेगा, कहीं से अचानक धन लाभ के योग बनेंगे. विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिल सकती है और संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है.
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए चंद्रमा का गोचर तीसरे भाव में होगा. इससे आपके साहस, पराक्रम और आत्मविश्वास में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी. कार्यक्षेत्र में पिछले कई दिनों से जो काम अटके हुए थे, वे अब तेजी से पूरे होने लगेंगे. भाई-बहनों का भरपूर सहयोग मिलेगा और छोटी दूरी की कोई व्यावसायिक यात्रा आपके लिए बेहद लाभदायक सिद्ध हो सकती है.
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए चंद्रमा का यह राशि परिवर्तन एकादश यानी लाभ भाव में होने जा रहा है. यह समय आपके बैंक बैलेंस को बढ़ाने वाला साबित होगा. यदि आपका पैसा कहीं फंसा हुआ था, तो वह वापस मिल सकता है. नौकरीपेशा लोगों को इंसेंटिव या बोनस की खुशखबरी मिल सकती है. समाज में बड़े और प्रभावशाली लोगों से आपके संपर्क बढ़ेंगे, जो भविष्य में फायदा पहुंचाएंगे.
सिंह राशि
चूंकि चंद्रमा आपकी ही राशि यानी आपके लग्न भाव में गोचर कर रहे हैं, इसलिए इसका सबसे सुखद प्रभाव आपके व्यक्तित्व पर दिखेगा. पिछले कुछ दिनों से चल रही मानसिक उलझनें और तनाव पूरी तरह समाप्त होंगे. आपका मन शांत और प्रसन्न रहेगा. समाज और कार्यस्थल पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी. वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी और जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे.
शुभ फलों को बढ़ाने के लिए आज रात जरूर करें यह सरल उपाय
चंद्रदेव को अर्घ्य दें
आज रात जब चंद्रमा पूर्ण रूप से उदित हो जाएं, तो तांबे या चांदी के लोटे में जल लेकर, उसमें थोड़ा सा दूध और अक्षत (चावल) मिलाकर चंद्र देव को अर्घ्य दें.
मंत्र का जाप
अर्घ्य देते समय या उसके बाद ऊं सों सोमाय नमः मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें. इससे मानसिक तनाव दूर होता है और आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलती है.
aajtak.in