Chandra Gochar: आज चंद्रमा करेंगे मेष राशि में प्रवेश, 4 राशियों के बैंक बैलेंस में आएगा उछाल!

Chandra Gochar 2026: आज रात चंद्रमा मेष राशि में प्रवेश करेंगे. गुरु प्रदोष के शुभ संयोग से इन 4 राशियों के लिए धन के द्वार खुलेंगे, इनके बैंक बैलेंस में तगड़ा उछाल आएगा. जानें अपनी राशि का हाल.

Advertisement
 आज रात चंद्रमा मेष राशि में प्रवेश करेंगे. आज रात चंद्रमा मेष राशि में प्रवेश करेंगे.

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 मई 2026,
  • अपडेटेड 12:31 PM IST

Chandra Gochar: आज यानी 14 मई 2026 को चंद्रमा का गोचर आपकी सोई हुई किस्मत को जगा सकता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आज रात चंद्रमा मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे. खास बात यह है कि आज गुरु प्रदोष व्रत का शुभ संयोग भी है, जिससे इस गोचर का महत्व और बढ़ गया है. चंद्रमा का यह राशि और नक्षत्र परिवर्तन (अश्विनी नक्षत्र) 4 विशेष राशियों के लिए धन के द्वार खोलने वाला साबित होगा. आइए जानते हैं आज किनकी तिजोरी भरने वाली है. 

Advertisement

मेष राशि: चंद्रमा आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं, जो आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा. अटके हुए काम पूरे होंगे, कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिससे भविष्य में आर्थिक लाभ होगा. 

मिथुन राशि: आपके लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं है. रुका हुआ धन वापस मिल सकता है, परिवार में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा.  निवेश से अच्छे रिटर्न मिलने की पूरी संभावना है. 

सिंह राशि: नौकरीपेशा लोगों के लिए खुशखबरी आ सकती है, जैसे सैलरी में बढ़ोतरी या प्रमोशन. व्यापारियों को कोई बड़ी डील मिल सकती है, जिससे बैंक बैलेंस में तगड़ा इजाफा होगा. 

धनु राशि: आपके अटके हुए प्रोजेक्ट्स अब रफ्तार पकड़ेंगे. सामाजिक दायरे में वृद्धि होगे, नए संपर्कों से धन कमाने के सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे. 

चंद्रमा मन का कारक है. आज के दिन मानसिक शांति बनाए रखने के लिए भगवान शिव का अभिषेक करें, क्योंकि आज गुरु प्रदोष का दुर्लभ संयोग भी है. इससे गोचर के शुभ फलों में और भी वृद्धि होगी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement