Budh Nakshatra Parivartan 2026: बुध कल करेंगे भरणी नक्षत्र में प्रवेश, बदलेगी किस्मत, अगले 7 दिन बिजनेस में लगेंगे चार चांद!

Budh Nakshatra Parivartan 2026: वैदिक ज्योतिष में बुध का नक्षत्र परिवर्तन बहुत ही खास माना जाता है. 7 मई को बुध के भरणी नक्षत्र में प्रवेश करने से कई राशियों के करियर, बिजनेस और आर्थिक स्थिति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. तो आइए जानते हैं उन लकी राशियों के बारे में.

Advertisement
बुध नक्षत्र परिवर्तन 2026 (Photo: ITG) बुध नक्षत्र परिवर्तन 2026 (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 06 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:40 AM IST

Budh Nakshatra Parivartan 2026: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, जितना महत्वपूर्ण बुध का गोचर होता है, उतना ही नक्षत्र परिवर्तन भी होता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, बुध 7 मई यानी कल भरणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. भरणी नक्षत्र के स्वामी शुक्र देवता है, जिनकी बुध के साथ बहुत ही गहरी दोस्ती मानी जाती है. जब ये दोनों किसी न किसी में एक साथ आते हैं तो सभी राशियों का अच्छा टाइम शुरू हो जाता है. माना जाता है कि बुध ग्रह का प्रवेश शुक्र के नक्षत्र में होता है तो बुद्धि और व्यापार (बुध) का मेल सुख-सुविधा और धन (शुक्र) से होता है.

Advertisement

वहीं, ज्योतिषियों के मुताबिक, बुध का भरणी नक्षत्र में प्रवेश कुछ राशियों को करियर में ऊंचाइयां, अच्छी व नई नौकरी और आर्थिक कार्यों में सुनहरा टाइम लेकर आएगा. तो आइए जानते हैं कि बुध के भरणी नक्षत्र में प्रवेश करने से किन राशियों को लाभ होने जा रहा है.

मिथुन राशि (Gemini)

बुध का भरणी नक्षत्र में आना मिथुन राशि के लिए अच्छे मौका देने वाला रहेगा. आपकी कम्युनिकेशन स्किल और तेज दिमाग आपको दूसरों से आगे रखेगा. बिजनेस में नई डील्स फाइनल हो सकती हैं. पुराने प्रोजेक्ट्स से भी फायदा मिलने के संकेत हैं. निवेश से जुड़े फैसले सोच-समझकर लेंगे तो अच्छा रिटर्न मिल सकता है.

कन्या राशि (Virgo)

बुध का नक्षत्र परिवर्तन कन्या राशि वालों के लिए आर्थिक रूप से मजबूती देने वाला साबित हो सकता है. नौकरी में आपकी मेहनत की सराहना होगी. इनकम बढ़ने के योग बनेंगे. बिजनेस करने वालों को नए अवसर मिल सकते हैं. इस दौरान किया गया निवेश भविष्य में अच्छा लाभ दे सकता है. बचत में भी इजाफा होगा.

Advertisement

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के लिए यह समय स्थिर और सुरक्षित लाभ देने वाला रहेगा. शुक्र का प्रभाव भी होने से सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है. बिजनेस में विस्तार के मौके मिलेंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. पार्टनरशिप में किया गया काम अच्छा परिणाम दे सकता है. अटका हुआ पैसा वापस मिलने के संकेत हैं. नए कॉन्ट्रैक्ट या डील भी मिल सकती है. 

बुध के नक्षत्र परिवर्तन से इनको रहना होगा सावधान

बुध का भरणी नक्षत्र में प्रवेश मेष राशि, कर्क राशि, सिंह राशि, वृश्चिक राशि और धनु राशि चुनौतिपूर्ण साबित हो सकता है. आर्थिक मामलों में सतर्क रहना होगा. अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं. जल्दबाजी में लिए गए फैसले नुकसान दे सकते हैं. ऑफिस में हुई छोटी गलतियां परेशानी बढ़ा सकती हैं.

बुध को प्रसन्न करने के आसान उपाय

1. बुधवार के दिन का व्रत रखें. 
2. भगवान गणेश की पूजा करें. 
3. हरे रंग का उपयोग बढ़ाएं
4. हरे रंग की चीजों जैसे हरी सब्जियां, हरा कपड़ा, का जा करें. 
5. बुध देवता के मंत्रों का जाप करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement