Budhwa Mangal 2026: बड़ा मंगल जैसे शुभ दिनों की शुरुआत 5 मई यानी कल से होने जा रही है. ज्येष्ठ माह में आने वाले मंगलवार को बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल कहा जाता है. यह एक सिर्फ दिन नहीं, बल्कि आस्था, शक्ति और हनुमान जी की कृपा का खास पर्व भी माना जाता है. इस दिन भक्त पूरी श्रद्धा के साथ बजरंगबली की पूजा-अर्चना करते हैं.
मान्यता है कि इस दौरान हनुमान जी जल्दी प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं. ज्योतिषियों के अनुसार, अगर इस दिन कुछ गलतियां हो जाएं, तो पूजा का पूरा फल नहीं मिल पाता है. इसलिए बड़ा मंगल के दिन कुछ बातों का खास ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है. अगर आप भी बजरंगबली के भक्त हैं और इस दिन व्रत रखते हैं, तो जान लें कि किन कामों से बचना चाहिए.
बड़ा मंगल के दिन क्या नहीं करना चाहिए?
1. तामसिक भोजन से दूर रहें
बड़ा मंगल के दिन मांसाहार, शराब, लहसुन और प्याज जैसी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए. माना जाता है कि तामसिक भोजन से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और पूजा का पुण्य कम हो जाता है. इस दिन केवल सात्विक भोजन ही ग्रहण करें.
2. क्रोध और कटु वाणी से बचें
बड़ा मंगल के दिन किसी से भी झगड़ा या अपशब्द बोलना अशुभ माना जाता है. हनुमान जी की पूजा शांत मन और सकारात्मक भाव से करनी चाहिए. गुस्सा या विवाद आपकी साधना को कमजोर कर सकता है.
3. ब्रह्मचर्य और मन की शुद्धता बनाए रखें
बड़ा मंगल का व्रत रखने वालों के लिए इस दिन संयम रखना जरूरी होता है. सिर्फ शरीर ही नहीं, बल्कि मन के विचारों को भी शुद्ध रखना चाहिए. तभी पूजा का पूरा फल मिलता है.
4. जरूरतमंद को खाली हाथ न लौटाएं
इस दिन दान करना बेहद शुभ माना जाता है. किसी जरूरतमंद को भोजन, पानी या कपड़े दान करें. अगर कोई भिक्षा मांगने आए, तो उसे खाली हाथ न जाने दें.
5. पैसों का लेन-देन न करें
मान्यता है कि बुढ़वा मंगल के दिन पैसे उधार देना या लेना ठीक नहीं होता है. कहा जाता है कि इस दिन दिया गया धन वापस आने में बाधा आ सकती है. इसलिए इस दिन लेन-देन से बचें.
बड़ा मंगल पर 19 साल बाद बन रहा ये संयोग
ज्योतिष गणना के मुताबिक, साल 2026 में पड़ने वाला बड़ा मंगल बहुत ही अद्भुत माना जा रहा है. दरअसल, पूरे 19 साल बाद 4 बड़ा मंगल के बजाय 8 बुढ़वा मंगल का संयोग बन रहा है. क्योंकि, ज्येष्ठ माह भी इस बार 1 महीने का नहीं बल्कि 2 महीने का पड़ेगा. जिसके कारण बड़ा मंगल की तारीख भी बढ़ गई हैं.
बड़ा मंगल की तिथियां (Bada Mangal 2026 Dates & Tithi)
पहला मंगल: 5 मई 2026
दूसरा मंगल: 12 मई 2026
तीसरा मंगल: 19 मई 2026
चौथा मंगल: 26 मई 2026
पांचवां मंगल: 2 जून 2026
छठा मंगल: 9 जून 2026
सातवां मंगल: 16 जून 2026
आठवां मंगल: 23 जून 2026
aajtak.in