Bada Mangal Upay: आज पांचवें बड़े मंगल की शाम करें ये उपाय, हनुमान जी की बरसेगी कृपा

Bada Mangal 2026: आज पांचवें बड़े मंगल की शाम हनुमान जी की कृपा पाने के लिए अपनाएं ये अचूक उपाय. जानें पूजा की सही विधि, सात्विक नियम और किन गलतियों से बचना है. आज शाम के ये सरल उपाय आपके जीवन के सभी कष्ट दूर करेंगे.

Advertisement
हनुमान जी को करना है प्रसन्न? आज शाम जरूर करें ये सरल उपाय हनुमान जी को करना है प्रसन्न? आज शाम जरूर करें ये सरल उपाय

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 जून 2026,
  • अपडेटेड 5:30 PM IST

Bada Mangal 2026: आज मंगलवार, 2 जून 2026 को पांचवां बड़ा मंगल  का पावन पर्व मनाया जा रहा है.  हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए आज का दिन अत्यंत शुभ माना जाता है. यदि आप आज शाम की पूजा में कुछ खास उपाय करना चाहते हैं, तो ये सरल तरीके आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि ला सकते हैं. 

Advertisement

सरसों के तेल का दीपक: आज शाम हनुमान जी के मंदिर या घर के पूजा स्थल पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं.  दीपक में एक साबुत लौंग डालने से जीवन की बाधाएं दूर होने के साथ सभी कामों में कामयाबी मिलती है. 

हनुमान चालीसा का पाठ: शाम के समय हनुमान चालीसा का कम से कम 7 या 11 बार पाठ करें. यह पाठ नकारात्मक ऊर्जा का नाश करता है और मन को एकाग्रता देता है. 

मीठे पान का भोग: मान्यता है कि हनुमान जी को मीठा पान अति प्रिय है. आज शाम उन्हें पान का बीड़ा अर्पित करें. यह उपाय विशेष रूप से रुके हुए कार्यों की अड़चनें दूर करने के लिए किया जाता है. 

राम नाम का जाप: हनुमान जी प्रभु श्री राम के परम भक्त हैं. पूजा के दौरान जय श्री राम का लगातार स्मरण करें. हनुमान जी उस भक्त पर जल्दी प्रसन्न होते हैं, जो श्री राम का नाम जपता है. 

Advertisement

इन बातों का रखें विशेष ध्यान
बड़ा मंगल के दिन हनुमान जी की कृपा पाने के लिए कुछ सावधानियां बरतना भी जरूरी है. 

सात्विक भोजन ही लें: आज के दिन मांस, मदिरा और किसी भी प्रकार के तामसिक भोजन का सेवन बिल्कुल न करें. पूर्ण सात्विकता का पालन करें. 

वस्त्रों का चुनाव: पूजा के समय काले या गहरे नीले रंग के कपड़े पहनने से बचें. आज के दिन लाल, पीले या नारंगी रंग के वस्त्र धारण करना शुभ फलदायी होता है. 

वाणी पर संयम: आज के दिन किसी से भी वाद-विवाद न करें, न ही क्रोध में कोई कठोर शब्द बोलें. किसी का अपमान करना बजरंगबली को अप्रसन्न कर सकता है.

आर्थिक लेन-देन: आज के दिन किसी को भी धन उधार देने या किसी से कर्ज लेने से बचें. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »