Rajasthan: बुजुर्ग महिलाओं से लूट लेते थे सोने की नथ, दो आरोपी गिरफ्तार

एसपी योगेश गोयल ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान 28 साल के प्रकाश उर्फ ओमप्रकाश और 25 साल के कैलाश उर्फ धर्मेश के रूप में हुई है. दोनों ही आरोपी जूनावास थाना डबोक के रहने वाले हैं. दोनों ही आरोपी नशे के आदी हैं. इसलिए बुजुर्ग महिलाओं से लूट-पाट करते थे.  

Advertisement
पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

सतीश शर्मा

  • उदयपुर ,
  • 13 मई 2024,
  • अपडेटेड 7:01 PM IST

राजस्थान के उदयपुर जिले की थाना डबोक पुलिस ने बुजुर्ग महिलाओं के साथ लूट-पाट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि राह चलती बुजुर्ग महिलाओं की नाक से सोने की नथ लूटकर भागने वाले आरोपी नशे के आदी हैं. 

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान 28 साल के प्रकाश उर्फ ओमप्रकाश और 25 साल के कैलाश उर्फ धर्मेश के रूप में हुई है. दोनों ही आरोपी जूनावास थाना डबोक के रहने वाले बताए जा रहे हैं. 

Advertisement

एसपी योगेश गोयल ने बताया कि नाउआ की रहने वाली हेमराज डांगी निवासी ने घटना के संबंध में 8 मई को रिपोर्ट दी थी. उसके पुलिस को बताया था कि उसकी 70 साल की मां लाली बाई मंदिर से घर लौट रही थी. इस दौरान काले रंग की बाइक पर आए दो युवक मां की नाक में पहनी हुई सोने की नथ छीन कर भाग गए थे. 

इस घटना के दौरान नथ छीनने की वजह से लाली बाई की नाक की चमड़ी फट गई और खून बहने लगा था. दर्द से कराहती हुई लीला बाई को परिजन पहले इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले गए. इसके बाद थाने में जाकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ नथ लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई. 

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. इसके साथ ही मुखबिरों का तंत्र सक्रिय किया. इसके बाद दोनों आरोपियों की पहचान होने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी नशा करने के आदी हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement