स्विटजरलैंड में कस्टडी और बिजनेसमैन से विवाद..., चित्तौड़गढ़ के युवक ने किया सुसाइड अटेम्प्ट, पिता की 'कैद' से जुड़ी है पूरी कहानी

चित्तौड़गढ़ के मंगलवाड़ थाना क्षेत्र में युवक विष्णु ने घरेलू तनाव और लगातार दर्ज हो रहे कथित झूठे मुकदमों से परेशान होकर आत्महत्या का प्रयास किया. परिवार ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे उदयपुर रेफर कर दिया गया.

Advertisement
युवक ने किया सुसाइड अटेम्प्ट, पिता की 'कैद' से जुड़ी है पूरी कहानी (Photo: itg) युवक ने किया सुसाइड अटेम्प्ट, पिता की 'कैद' से जुड़ी है पूरी कहानी (Photo: itg)

पंकज शर्मा

  • चित्तौड़गढ़,
  • 28 नवंबर 2025,
  • अपडेटेड 9:41 AM IST

राजस्थान में चित्तौड़गढ़ के मंगलवाड़ इलाके में युवक ने जहर पीकर सुसाइड की कोशिश की. जानकारी के मुताबिक युवक घर में अकेला था तभी मौका पाकर उसने जहर पी लिया. कुछ देर में जब उसका छोटा भाई घर आया तो बिष्णु तड़प रहा था भाई की हालत बिगड़ती देख उसे चित्तौड़गढ़ हॉस्पिटल लेकर गया. डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर उदयपुर के एमबी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया. घटना चित्तौड़गढ़ के मंगलवाड़ थाना क्षेत्र में बुधवार रात करीब 8 बजे की है.

Advertisement

विष्णु ने बताया कि उसके पिता मुकेश मेनारिया स्विट्जरलैंड में एक एनआरआई बिजनेसमैन के यहां 7 साल से कुक का कार्य कर रहे थे. बिजनेसमैन ने पिता को इंडिया नहीं आने दिया और बंदी बनाकर रखा. सरकार की मदद से बड़ी मुश्किलों से पिता को नवंबर 2024 में वापस इंडिया लाए थे. 3 महीने बाद वहां की सरकार ने बुला लिया. इसके बाद हमने बिजनेसमैन पर किडनैपिंग का केस लगाया था. इस केस में अब पिता स्विटजरलैंड सरकार की कस्टडी में है और बिजनेसमैन के खिलाफ केस लड़ रहे है. बिष्णु ने बताया कि इसका बदला लेने के लिए बिजनेसमैन उस पर एक के बाद एक झूठे मुकदमे करवा रहा है.

जहर पीने से पहले विष्णु ने एक सुसाइड नोट भी लिखा. जिसमें उसने लिखा कि लगता है जिंदगी में कुछ नहीं बचा है. जिंदा लाश की तरह बना दिया है. झूठे केसों से बदनामी हो रही है. मैं सिर्फ 22 साल का हूं लेकिन लगता है , जिंदगी खत्म हो गई. आए दिन पुलिस का घर आना. हर दूसरे दिन दिल्ली में पेशी के लिए जाना. अब बर्दाश्त नहीं होता. मैंने कोई गुनाह नहीं किया. मेरे पापा को बिजनेसमैन ने लंबे समय तक बंदी बनाकर रखा था. मैंने इंटरपोल की मदद से उन्हें बचाया. पापा को छोड़ने के डेढ़ करोड़ रुपए के दो चेक मांगे गए. हमने 75-75 लाख के दो चेक दिए.

Advertisement

फिर चेक बाउंस हुए तो हम पर केस कर दिया. एक रेप केस, प्रॉपर्टी में धोखाधड़ी सहित अन्य झूठे केस लगाए गए. आए दिन धमकियां आती रहती है. ऐसे में और नहीं जी सकता. मुझे माफ करना. ये दुनिया छोड़कर जा रहा हूं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »