चार बच्चों की मां को अपने दामाद से हुआ प्यार, पति को छोड़कर उसके साथ भागी

राजस्थान के सिरोही में दामाद अपनी सास को लेकर फरार हो गया. ससुर ने केस दर्ज कराया है कि उसकी बड़ी बेटी का पति ही उसकी पत्नी को बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया है. 30 दिसंबर को दामाद नारायण घर आया था. पहले उसने मेरे साथ शराब पी. जब में सो गया तो पत्नी के साथ फरार हो गया.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर. सांकेतिक तस्वीर.

राहुल त्रिपाठी

  • सिरोही,
  • 03 जनवरी 2023,
  • अपडेटेड 8:12 AM IST

राजस्थान के सिरोही में हैरान कर देने वाला केस हुआ है. यहां दामाद और सास के बीच प्यार हो गया और दोनों फरार हो गए. दामाद के खिलाफ ससुर ने सास को भगाने का केस दर्ज कराया है. जिसने भी यह खबर सुनी वह हैरान रह गया है. पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है.

दरअसल, सिरोही जिले के अनादरा थाना क्षेत्र के सियांकारा गांव के रहने वाले रमेश जोगी ने थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है. उसने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी का पति (दामाद) उसकी पत्नी (सास) को भगा कर ले गया है. रमेश ने पुलिस को यह भी बताया कि बेटी की शादी पास के ही मामावली गांव के रहने वाले नारायण जोगी के साथ हुई थी.

Advertisement

पहले पी शराब फिर सास को भगा ले गया दामाद

बताया गया कि दामाद नारायण 30 दिसंबर को शराब की बोतल लेकर ससुराल पहुंचा. यहां नारायण ने ससुर रमेश के साथ बैठकर शराब पी. रमेश के मुताबिक ज्यादा नशा होने पर वह सो गया. शाम चार बजे जब आंख खुली तो देखा की मेरी पत्नी और दामाद नारायण घर पर मौजूद नहीं हैं. मैंने आस-पास दोनों की बहुत तलाश की, लेकिन उन दोनों का कुछ भी पता नहीं चला. मामले पर अनादरा थाना अधिकारी बलभद्र सिंह ने कहा कि रमेश की पत्नी दामाद के साथ 30 दिसंबर को गायब हुई थी. रमेश ने 1 जनवरी की शाम पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है. 

उसका कहना है कि दामाद नारायण उसकी पत्नी को बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया है. केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस की टीम उसकी पत्नी और  दामाद  की तलाश कर रही है. 

Advertisement

दामाद के भी तीन बच्चे, सास भी चार बच्चों की मां

बताया गया कि दामाद के साथ फरार सास तीन बेटी और एक बेटे की मां है. सभी की शादियां भी हो चुकी हैं. वहीं, दामाद नारायण के भी 3 बच्चे हैं. यह भी कहा गया है कि नारायण अपने साथ अपनी एक बेटी को भी ले गया है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »