राजसमंद में गणपति विसर्जन से लौट रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 4 की मौत, कई घायल

राजसमंद में गणपति विसर्जन के बाद वापस लौट रही ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं.

Advertisement
घायलों को उपचार के लिए आरके जिला अस्पताल पहुंचाया गया है. (Photo: ITG) घायलों को उपचार के लिए आरके जिला अस्पताल पहुंचाया गया है. (Photo: ITG)

देवी सिंह खरवड़

  • राजसमंद,
  • 24 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 6:52 PM IST

राजस्थान के राजसमंद जिले के रेलमगरा थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है. गणपति विसर्जन के बाद वापस लौट रही ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई. जानकारी के मुताबिक इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं.

घायलों को उपचार के लिए आर.के. जिला अस्पताल पहुंचाया गया है. हादसे की सूचना मिलते ही रेलमगरा पुलिस मौके पर पहुंची. डीएसपी शिप्रा राजावत भी घटनास्थल पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य की जानकारी ली.

Advertisement

बताया जा रहा है कि हादसा सांसेरा गांव के जलदेवी माता मंदिर के पास हुआ. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »