राजस्थान में रेत का डरावना बवंडर... दिन में ही हो गई रात, दोपहर 2 बजे जलानी पड़ीं गाड़ियों की लाइट; देखें VIDEO

राजस्थान के मरुस्थलीय इलाकों में प्रकृति का एक बेहद डरावना और हैरतअंगेज रूप देखने को मिला है. श्रीगंगानगर और चूरू जिलों में शनिवार दोपहर मौसम ने अचानक ऐसी करवट ली कि देखते ही देखते दिन में ही काली रात जैसा नजारा बन गया. आसमान से उठी रेत की एक विशालकाय और ऊंची दीवार ने पूरे शहर को अपनी आगोश में ले लिया.

Advertisement
राजस्थान के मरुस्थल में उठा धूल का गगनचुंबी गुबार.(Photo:ITG) राजस्थान के मरुस्थल में उठा धूल का गगनचुंबी गुबार.(Photo:ITG)

शरत कुमार

  • चुरू/श्रीगंगानगर,
  • 30 मई 2026,
  • अपडेटेड 4:55 PM IST

राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में शनिवार दोपहर को प्रकृति का एक अद्भुत और डरावना रूप सामने आया. चूरू में दोपहर करीब 2 बजे और श्रीगंगानगर में अचानक मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया. आसमान में धूल और रेत का इतना विशाल गुबार उठा कि उसने पूरे सूरज को ढक लिया.

धूल का यह बवंडर इतना घना था कि देखते ही देखते दोपहर के समय ही चारों तरफ घनघोर अंधेरा छा गया और विजिबिलिटी (दृश्यता) घटकर शून्य के करीब पहुंच गई. सड़कों पर चल रहे वाहनों के पहिए जहां के तहां थम गए और वाहन चालकों को मजबूरन अपनी हेडलाइट्स जलानी पड़ीं ताकि वे कुछ मीटर की दूरी तक देख सकें.

Advertisement

70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार और 30 मिनट का तांडव
मौसम विभाग और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यह रेतीला चक्रवात मामूली आंधी नहीं था. इस बवंडर के दौरान हवाओं की रफ्तार लगभग 70 किलोमीटर प्रति घंटा मापी गई. देखें VIDEO:- 

30 मिनट तक हाहाकार

रेत की यह विशालकाय दीवार आसमान में लगभग 30 मिनट तक लगातार आगे बढ़ती रही, जिससे लोग अपने घरों की खिड़कियां-दरवाजे बंद कर दुबकने को मजबूर हो गए. देखें VIDEO:- 

बवंडर के बाद बरसे बदरा
इस भयानक रेतीले तूफान के तुरंत बाद प्रकृति का दूसरा रूप देखने को मिला. धूल के शांत होते ही आसमान में घने बादल छा गए और कई इलाकों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश शुरू हो गई. इस आंधी और बारिश की जुगलबंदी ने पिछले कई दिनों से 45 डिग्री के पार चल रहे पारे को अचानक नीचे गिरा दिया. देखें VIDEO:- 

Advertisement

मौसम विभाग के अनुसार, इस बवंडर और बारिश के चलते तापमान में सीधे 8 डिग्री सेल्सियस तक की भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे स्थानीय लोगों ने उमस और लू से बड़ी राहत महसूस की है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »