राजस्थान: एनएच पर टैंकर से टकराई यात्रियों से भरी जीप, नौकरी ढूंढने पाली जा रहे 8 लोगों की मौत

राजस्थान में सड़क हादसों के ग्राफ में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है. जर्जर सड़कें, तेज रफ्तार और नियम तोड़कर सड़कों पर दौड़ रहे वाहन हादसों का सबब बन रहे हैं.ताजा मामला सिरोही जिले का है. यहां रविवार रात यात्रियों से भरी एक जीप टैंकर से टकरा गई. इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है. 18 लोग गंभीर रूप से घायल हैं.

Advertisement
सीरोही सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत सीरोही सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत

राहुल त्रिपाठी

  • सिरोही,
  • 16 सितंबर 2024,
  • अपडेटेड 12:21 PM IST

Rajasthan News: सिरोही में एनएच -27 पर रविवार रात यात्रियों से भरी जीप की एक टैंकर से टक्कर हो गई. इस हादसे में 8 लोगों की जान चली गई. वहीं 18 लोग बुरी तरह से घायल हो गए. यह दुर्घटना पिण्डवाडा उदयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग -27 पर कांटल पुलिया के पास हुई. हादसा इतना जरबदस्त था कि जीप के परखच्चे उड़ गए. 

Advertisement

जीप में सवार कुछ लोग उदयपुर से पाली जा रहे थे. तभी सामने से आ रहे टैंकर से टक्कर हो गई. फोरलेन पर हुआ यह हादसा कितना जबरदस्त होगा, इसका अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि जीप बुरी तरह से पिचक गयी थी. उसमें फंसे लोगों को जीप के हिस्सों को तोड़कर निकालना पड़ा. 

हादसे की सूचना मिलते ही सांसद,विधायक,जिला कलेक्टरऔर एसपी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुचे. सिरोही जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी ने बताया कि हादसे में घायल हुए लोगों में से 2 को उदयपुर रेफर किया गया है. कलेक्टर ने कहा कि इस तरह के हादसे नहीं होने चाहिए और जो कमियां रही हैं, उन्हें दुरुस्त करेंगे और भविष्य में ऐसे हादसे न हो इसकी कोशिश करेंगे.

रोजगार के लिए निकले और जान गंवा बैठे
पिण्डवाडा थाना अधिकारी हमीर सिंह भाटी ने बताया कि तूफान जीप में सवार लोग उदयपुर के गोगुन्दा तहसील के ओगाणा गांव के रहने वाले हैं. सभी लोग मजदूरी करने के लिए पाली जा रहे थे. इसी दौरान पिंडवाडा -उदयपुर फॉरलेन हाइवे पर जीप और टैंकर की भिड़ंत हो गयी.थाना प्रभारी भाटी ने बताया कि जानकारी मिलने पर वे तुरंत पुलिस टीम के साथ हादसे वाली जगह पर पहुंचे. बताया जा रहा है कि जीप गलत साइड में चल रही थी. इसी दौरान सामने से आ रहे टैंकर से टक्कर हो गई. 

Advertisement

हादसे पर मुख्यमंत्री ने प्रकट की संवेदना
इस भीषण हादसे की खबर मिलने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने एक्स हैंडल के माध्यम से हादसे पर संवेदना प्रकट करते हुए लिखा है कि -राजस्थान प्रदेश के पिंडवाड़ा थाना क्षेत्र के कांटल के पास हुई भीषण सड़क दुर्घटना में नागरिकों की मृत्यु व करीब एक दर्जन से अधिक नागरिकों के घायल होने का समाचार अत्यंत दुःखद है.मेरी संवेदनाएं मृतकों के शोकाकुल परिजनों के साथ हैं.  प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान व घायलों को शीघ्र स्वास्थ लाभ प्रदान करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »