पार्ट टाइम नौकरी और निवेश पर हाई रिटर्न के नाम पर फ्रॉड, राजस्थान से चार ठग गिरफ्तार

पार्ट टाइम नौकरी और निवेश पर हाई रिटर्न देने के नाम पर ठगी करने वाले चार लोगों को पुलिस ने राजस्थान में गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अभय धन चरण (19), अरविंद कुमार (19), पवन बिश्नोई (18) और सवाई सिंह (21) शामिल हैं. ये आरोपी लोगों को प्रतिष्ठित कंपनियों में पार्ट-टाइम नौकरी का झांसा देकर ठगी करते थे.

Advertisement
यह सांकेतिक तस्वीर है यह सांकेतिक तस्वीर है

aajtak.in

  • जोधपुर,
  • 15 नवंबर 2024,
  • अपडेटेड 9:51 PM IST

राजस्थान में नौकरी के नाम पर ठगी और निवेश का झांसा देकर धोखाधड़ी करने वाले एक गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस मामले को लेकर पुलिस ने शुक्रवार को जानकारी दी कि आरोपी मुख्य रूप से कॉलेज छात्रों के नाम पर बैंक खाते खुलवाकर ठगी की गतिविधियों को अंजाम देते थे.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अभय धन चरण (19), अरविंद कुमार (19), पवन बिश्नोई (18) और सवाई सिंह (21) शामिल हैं. ये आरोपी लोगों को प्रतिष्ठित कंपनियों में पार्ट-टाइम नौकरी का झांसा देकर ठगी करते थे.

Advertisement

पुलिस को इस गिरोह की जानकारी तब मिली जब दक्षिण-पूर्व डिवीजन के सीईएन पुलिस स्टेशन में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई. महिला को पार्ट-टाइम नौकरी दिलाने के नाम पर 12,43,250 की ठगी का शिकार बनाया गया था. जांच के दौरान पता चला कि यह राशि एक कॉलेज छात्र के बैंक खाते में जमा कराई गई थी.

पुलिस ने बताया कि यह गिरोह कॉलेज छात्रों को 2 हजार का लालच देकर उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाता था. इसके बाद छात्रों की पासबुक, चेकबुक और एटीएम कार्ड अपने कब्जे में ले लेता था. इन खातों का इस्तेमाल ठगी की रकम जमा करने और निकालने के लिए किया जाता था.

गिरोह के सदस्य फर्जी नौकरी और निवेश योजनाओं के नाम पर लोगों से पैसे ठगते थे और छात्रों के बैंक खातों में जमा कराते थे. बाद में यह पैसा निकालकर क्रिप्टोकरेंसी में बदल दिया जाता था.

Advertisement

तकनीकी निगरानी की मदद से पुलिस ने आरोपियों को राजस्थान के उदयपुर और जोधपुर से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने इनके पास से 19 मोबाइल फोन, 2 लैपटॉप, 20 सिम कार्ड, 34 बैंक पासबुक और 75,000 कैश बरामद किया है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »