सड़क के बीच में खंभा! राजस्थान में इंजीनियरों का अनोखा कारनामा, पोल हटाए बिना बना दी सड़क  

राजस्थान के झुंझुनू में सड़क निर्माण की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है. नई सड़क के बीच बिजली के खंभे छोड़ दिए गए, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है. उनका कहना है कि इससे हादसे का खतरा बढ़ गया है. अब लोग खंभों को जल्द हटाने और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

Advertisement
राजस्थान में इंजीनियरों का अनोखा कारनामा वायरल (Photo: itg) राजस्थान में इंजीनियरों का अनोखा कारनामा वायरल (Photo: itg)

हिमांशु शर्मा

  • झुंझुनू ,
  • 09 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 12:55 PM IST

राजस्थान में इंजीनियरों की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है. झुंझुनू शहर में एक सड़क चर्चा का विषय बनी हुई है. इंजीनियरों ने बिना बिजली के पॉल को हटाए बिजली के पोल के चारों तरफ सड़क बना दी. सड़क निर्माण के बाद रात के समय सड़क पर हादसे होने का खतरा बना हुआ है. ऐसे में यह सड़क पूरे देश में चर्चा का विषय बन गई है. सड़क के फोटो व वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है.

Advertisement

झुंझुनू शहर के चूरू बाइपास वार्ड नंबर 60, बीरबल बाजार के सामने वाली गली में सड़क निर्माण के दौरान बिजली के खंभों को हटाना मुनासिब नहीं समझा गया, जिसके चलते ये खंभे अब नई बनी सड़क के ठीक बीचों-बीच खड़े हैं. करीब 10 फीट चौड़ी इस गली में सड़क का निर्माण किया गया, लेकिन ठेकेदार ने बिजली के खंभों को शिफ्ट करने की जहमत नहीं उठाई. बिजली खंभों को वहीं छोड़कर उनके चारों ओर सड़क बना दी गई है.

स्थानीय निवासियों के अनुसार, ये खंभे पिछले 10 वर्षों से अधिक समय से यहां लगे हैं, लेकिन सड़क निर्माण के समय ठेकेदार की नजर इन पर नहीं पड़ी. इनके चारों और सड़क बना दी. अब सड़क के बीच में यह पोल रह गया है. सड़क के बीचों-बीच लगे इस खंभे के कारण स्थानीय लोगों में गुस्सा है. निवासियों का कहना है कि ​सड़क के बीच में खंभे होने से वाहनों का यहां से गुजरना पूरी तरह नामुमकिन सा हो गया है. ​रात के समय तेज रफ्तार वाहनों के लिए ये खंभे किसी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं.

Advertisement

स्थानीय लोगों का आरोप है कि ठेकेदार ने बिजली के खंभे हटाने का खर्च (शिफ्टिंग चार्ज) बचाने के लिए बिना उन्हें हटाए ही सड़क का निर्माण कर दिया. जब लोगों ने सड़क निर्माण के दौरान इसका विरोध किया, तो वहां पहुंचे पार्षद ने अपना पल्ला झाड़ते हुए कहा कि उनका कार्यकाल 6 महीने पहले ही समाप्त हो चुका है. प्रशासन की इस कार्यशैली ने अब स्थानीय लोगों की सुरक्षा को खतरे में डाल दिया है और लोग अब इन खंभों को हटाने की मांग कर रहे हैं.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »